भारतीय टेलीविजन के सबसे बड़े सितारे अब छोटे पर्दे की सीमाओं को तोड़कर ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर राज करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस साल अपने (next on netflix 2026) आने वाले प्रोजेक्ट्स की लिस्ट जारी की. साल 2026 टीवी एक्टर्स के लिए बेहद खास होने वाला है. अब तक टीवी के छोटे पर्दे पर आपका खूब मनोरंजन करने वाले टीवी एक्टर सीधे नेटफ्लिक्स जैसे इंटरनेशनल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे.
1. जेनिफर विंगेट की ‘तलाश’
टेलीविजन की ‘बेहद’ खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जेनिफर जल्द ही नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज ‘तलाश’ में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. इस सीरीज के वायरल हुए पहले फोटो में जेनिफर का लुक बेहद इंटेंस लग रहा हैं. जेनिफर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, और ‘तलाश’ जैसी थ्रिलर सीरीज उनके डिजिटल करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है. ये शो इसी साल के आखिर तक स्ट्रीम होने की उम्मीद है.
2. ‘तेजरन’ का जलवा
टीवी की मोस्ट वांटेड जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं. लेकिन इस बार भी ये कोई सीरीज या फिल्म नहीं, बल्कि एक ‘कपल रियलिटी शो’ में दिखेंगे. इस शो का नाम है ‘देसिब्लिंग’. इस शो के जरिए फैंस को अपनी इस फेवरेट जोड़ी की केमिस्ट्री और उनकी असल जिंदगी की झलक करीब से देखने को मिलेगी. नेटफ्लिक्स पर ‘तेजरन’ का ये डेब्यू सोशल मीडिया पर पहले ही ट्रेंड कर रहा है. ‘देसिब्लिंग’ में ग्लैमर, ड्रामा और रोमांस का तड़का लगने वाला है.
3. शाहीर शेख और मोहित मलिक का नया अंदाज
टीवी के चॉकलेट बॉय शाहीर शेख और अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले मोहित मलिक जल्द ही एक साथ एक फ्रेम में नजर आएंगे. नेटफ्लिक्स की अपकमिंग रोमांटिक सीरीज ‘ये दिल सुन (next on netflix 2026) रहा है’ में ये दोनों सितारे मुख्य भूमिका में होंगे. शाहीर शेख की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और मोहित मलिक की स्क्रीन प्रेजेंस ने इस सीरीज को साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा सीरीज बना दिया है.
