ब्लॉगर बॉबी कटारिया ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर (Surrender In Court) कर दिया। उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत अर्जी का पुलिस ने विरोध किया। मगर, जमानती अपराध के कारण एसीजेएम द्वितीय संजय कुमार की कोर्ट ने बॉबी की अर्जी मंजूर कर दी।पुलिस गुरुवार को कोर्ट में बॉबी की पेशी का इंतजार करती। शुक्रवार को उसके वकील के चैंबर के बाहर पुलिस तैनात रही।
इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में होमगार्ड के रिक्त नौ सौ पदों पर होगी भर्ती, महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
कटारिया पुलिस को चकमा देकर सीधे कोर्ट कक्ष में पहुंच गया। सुबह करीब 11 बजे उसके साथ दिल्ली से आए 12 वकील भी थे। उनके घेरे में वह कोर्ट तक गया। उसकी अर्जी यहां एडवोकेट अतुल पुंडीर ने लगाई थी। कोर्ट में जमानत पर बहस हुई तो कैंट पुलिस ने इसका विरोध किया। पुलिस की ओर से बताया गया कि कटारिया लगातार पुलिस से भाग रहा है।
Surrender In Court – उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम भी घोषित है और उसके कुर्की के वारंट भी हो चुके हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता पुंडीर ने दिल्ली के केस का आधार और अन्य दलीलें पेश कीं। बॉबी पर केस तो कई दर्ज हैं, मगर उसे किसी में सजा नहीं हुई है। इस पर कोर्ट ने उसे दो जमानतियों और 25 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी। बता दें कि कटारिया पर खुलेआम ट्रैफिक रोककर बीच सड़क कुर्सी पर बैठ शराब पीने का आरोप है।
इसे भी पढ़े – हिमस्खलन हादसे में 19 पर्वतारोहियों की मौत, 10 लापता पर्वतारोहियों की तलाश
कटारिया सुबह करीब 11 बजे दून कोर्ट में पहुंचा। जमानत पर फैसला करीब पौने एक बजे हुआा। जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने तक उसे कोर्ट रूम में ही खड़ा रखा गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे वह कोर्ट रूम से बाहर आ सका। इसके बाद वह देहरादून से रवाना हो गया।

