श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में नववर्ष की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. एक तरफ जहां नए साल पर बांके बिहारी के दर्शन को लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन आ रहे हैं तो ऐसे में इन लोगों द्वारा नए साल पर बकायदा मथुरा में सनी लियोन का DJ प्रोग्राम रख दिया गया. जैसे ही हिंदू संगठनों को यह जानकारी हुई तो वह विरोध पर (DJ night canceled) उतर आए. उन्होंने कहा कि ये प्रभु की ब्रज भूमि है, यहां एक्ट्रेस का क्या काम. हिंदू संगठनों के विरोध को देखत हुए आनन-फानन में सनी सियोनी का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया.

बता दें कि नववर्ष पर बॉलीवुड एक्टर सनी लियोन का DJ प्रोग्राम मथुरा में आयोजित होना था. ये प्रोग्राम ‘The Trunk’ क्लब करा रहा था. जैसे ही सनी लियोन के कार्यक्रम की जानकारी मथुरा शहर में फैली तो हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. यहां तक की कार्रवाई की मांग कर दी. समाजसेवी छाया गौतम ने कहा कि हम सनी लियोन का मथुरा में प्रोग्राम नहीं होने देंगे, क्योंकि सनी लियोन को बुलाकर यहां पर फूहड़ता और अश्लीलता परोसने की तैयारी है.

 DJ night canceled – वहीं गौ रक्षक पवन दुबे ने कहा कि सनी लियोन को मथुरा बुलाना बिल्कुल गलत है. ये क्लब वाले सनी लियोनी को मथुरा बुलाकर धर्म नगरी को कलंकित करना चाहते हैं. हमने क्लब वालों को चेतावनी दे दी है. वहीं हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बाद ‘The Trunk’ क्लब के मालिक ने सनी लियोनी का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया है. अब नए साल पर सनी लियोन मथुरा नहीं आ रही हैं.

 

Share.
Exit mobile version