रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत ने प्रदेश में अपनी पहली आधिकारिक पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र और भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार पर तीखे जुबानी हमले किए। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली,मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण, हसदेव अरण्य (announced strategy for 2028 elections) की जंगलों की कटाई, आदिवासी अधिकार, खनिज संपदा का दोहन, रोजगार के संकट, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े तमाम अहम मुद्दों पर सरकार से सीधे जवाब मांगे।

announced strategy for 2028 elections – श्री भगत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी विकास कार्य के खिलाफ नहीं है, लेकिन विकास की इस पूरी प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आदिवासियों, मेहनतकश किसानों और प्रदेश के युवाओं के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 चुनाव आयोग की स्वायत्तता पर खड़े किए गंभीर सवाल 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुखदेव भगत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बड़ा आरोप लगाया कि वर्तमान में चुनाव आयोग की स्वायत्तता और निष्पक्षता गंभीर रूप से प्रभावित हुई है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है आयोग किसी सरकारी विभाग की तरह काम कर रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पूरी चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक श्वेत पत्र (White Paper) तुरंत जारी किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा एक स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए यह अत्यंत आवश्यक  है कि देश की जनता का चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर पूरा भरोसा बना रहे।

Share.
Exit mobile version