गिरिडीह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का द्वादश श्राद्ध कर्म गुरुवार को (Sudivya Kumar Sonu Shraddha) आयोजित किया जा रहा है. यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम दिवंगत मंत्री के ‘उत्सव उपवन’ रिसॉर्ट में संपन्न होगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ सूबे के कई मंत्री, सांसद, विधायक, पक्ष-विपक्ष के तमाम नेता, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों का पहुंचना तय माना जा रहा है.

Sudivya Kumar Sonu Shraddha – इस कार्यक्रम में लगभग 30 हजार से अधिक लोगों के पहुंचकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने की संभावना है. इतनी बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को प्रसाद ग्रहण कराने के लिए एक साथ 1500 लोगों के बैठने की विशाल व्यवस्था की गई है. इसके अलावा श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अलग-अलग पाउंड और स्थान तय किए गए हैं ताकि किसी  को असुविधा न हो.

 सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन खुद उत्सव उपवन पहुंचीं. उनके साथ जिलाधिकारी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार और डीडीसी स्मृति कुमारी भी मौजूद रहीं. कल्पना सोरेन ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग और आगंतुकों के सुगम आवागमन से जुड़े हर एक बिंदु की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

Share.
Exit mobile version