दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 23,256 निर्माण श्रमिकों को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता (Subisidy) जारी कर दी है। कुल 11.6 करोड़ रुपये अगले एक दो दिन में सभी श्रमिकों के खाते में पहुंच जाएंगे। बीते साल प्रदूषण के चलते निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध से प्रभावित श्रमिकों को राहत पहुंचाने के लिए केजरीवाल सरकार ने सोमवार को सहायता राशि (Subisidy) जारी की। अभी तक अलग-अलग मजदूरों को आर्थिक सहायता (Subisidy) के लिए सरकार विभिन्न चरणों में 350 करोड़ रुपये भेज चुकी है। अफसरों के मुताबिक, भवन एवं निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत 4.92 लाख श्रमिकों को पहले ही पैसा भेजा जा चुका है। कुछ श्रमिकों के बैंक खाते में दस्तावेजों की कमी के चलते इन्हें पैसा नहीं मिला था। उन्हें खातों को अपडेट करने के लिए समुचित जानकारी दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें – विवादित बयान को लेकर,आध्यात्मिक गुरु पुलकित महाराज पर FIR दर्ज
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार निर्माण श्रमिकों के साथ हर कदम पर खड़ी है। निर्माण श्रमिक देश के रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक से श्रमिकों की आजीविका प्रभावित हुई थी। उसकी भरपाई के लिए यह आर्थिक मदद दी जा रही है।
इसे भी पढ़ें – जेएनयू में एबीवीपी और लेफ्ट स्टूडेंट भिड़े,रामनवमी पर नॉनवेज को लेकर हुआ विवाद
राजधानी दिल्ली में करीब 11 लाख निर्माण श्रमिक हैं, जिनमें से नौ लाख श्रमिक, कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत हैं।सिसोदिया ने कहा, जिन श्रमिकों को बैंक खातों में समस्या होने या खाते के अपडेट न होने के कारण सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है, वे ई-डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट पर नि:शुल्क अपने बैंक खातों की डिटेल संशोधित करवा लें। जिनका पुराना पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हो पाया है, वो भी अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करवाएं।निर्माण श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य लाभ, विवाह,मातृत्व,पेंशन आदि का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।