मुंबई : राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री-2  सभी को खूब पसंद आई है। मशहूर फिल्म स्त्री-2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। हम आपको बताते हैं कि राजकुमार-श्रद्धा की स्त्री 2 ने क्या रिकॉर्ड बनाया है। राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। लगातार छुट्टियों (Stree 2) और माउथ पब्लिसिटी के दम पर स्त्री-2 ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।

इसे भी पढ़ें – अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने शेयर किया बूमरैंग वीडियो, व्यक्त की भावनाएं

ताजा खबरों के मुताबिक स्त्री-  2 ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का नया रिकॉर्ड बना लिया है। इससे पहले शाहरुख
खान की फिल्म जवान इस लिस्ट में टॉप पर थी। लेकिन अब स्त्री-2 जवान को पछाड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

इसे भी पढ़ें –  जुनैद खान और खुशी कपूर की जोड़ी रोमांटिक फिल्म में आयेगी नजर

Stree 2- स्त्री-2 की कमाई मैडॉक फिल्म्स की स्त्री-2 को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। फिर भी लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं। स्त्री-2 ने भारत में 586 करोड़ की कमाई की है। स्त्री-2 ने शाहरुख की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म जवान को पछाड़ दिया है। इसलिए बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 कमाई करने वाली फिल्मों में स्त्री-2  टॉप पोजीशन पर पहुंच गई है।

Share.
Exit mobile version