नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। इसके साथ ही (Statehood Will Be Restored) उन्होंने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने की मांग दोहराई।
इसे भी पढ़ें – वक्फ संशोधन विधेयक : निशिकांत दुबे ने JPC चेयरमैन को पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय साजिश का लगाया आरोप, जांच की मांग
राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद राज्य का दर्जा वापस नहीं करेगी, तो इंडिया गठबंधन संसद में इस मुद्दे को उठाएगी और सड़क पर भी उतरेगी। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को बाहर के लोग चला रहे हैं। हिंदुस्तान के इतिहास में 1947 के बाद बहुत सारे केंद्रशासित प्रदेश को राज्य बनाया गया। आंध्र प्रदेश से तेलंगाना, बिहार से झारखंड, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ बना। लेकिन, पहली बार आजादी के बाद एक प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश में बदला गया है। वो जम्मू-कश्मीर के साथ हुआ है।
इसे भी पढ़ें – बेंगलुरु महिला हत्याकांड का संदिग्ध ओडिशा में फरार, कई टीम भेजी गईं : गृह मंत्री
Statehood Will Be Restored – मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपके साथ अन्याय हुआ है। जम्मू-कश्मीर को यहां के लोग नहीं चलाते हैं, आज जम्मू-कश्मीर को दूसरे राज्य के लोग चलाते हैं।आज जम्मू-कश्मीर को दूसरे प्रदेश के लोग चलाते हैं। हमने सोचा था कि चुनाव से पहले आपको राज्य का दर्जा वापस मिल जाएगा और यही सही तरीका होता। लेकिन, पहले चुनाव करा दिए। मगर, हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस मिले। जैसे ही इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, हम सबसे पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का काम करेंगे।

