बेंगलुरु : कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बुधवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि 29 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या में शामिल संदिग्ध ओडिशा में मौजूद है। उसे पकड़ने के लिए और मामले को सुलझाने के लिए टीम को वहां भेजा गया है। जी. परमेश्वर ने बेंगलुरु में संवाददाताओं को बताया,हमने इस मामले को बहुत गंभीरता से (Bangalore Woman Murder Case) लिया है क्योंकि इस हत्या ने पूरे बेंगलुरु को हिलाकर रख दिया है।
इसे भी पढ़ें – भाजपा की रग-रग में बसी है किसान विरोधी नफ़रती मानसिकता : खरगे
Bangalore Woman Murder Case – उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने पता लगा लिया है कि वह व्यक्ति ओडिशा में है और पुलिस को इस अपराध के पीछे जो जानकारी मिली है उसमें भी इसी संदिग्ध का हाथ है। पुलिस ने वहां तीन से चार टीम भेजी हैं। बताया जा रहा है कि वह जगह बदल-बदल कर भाग रहा है।’’ बेंगलुरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में महालक्ष्मी की हत्या कर शव के 50 से अधिक टुकड़े किये गए, जो एक फ्रिज से बरामद हुए हैं। महालक्ष्मी की मां और बहन के शनिवार को उनके घर पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली।
इसे भी पढ़ें – भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
परमेश्वर ने कहा, ‘‘उसे पकड़ने के बाद हमें और जानकारी मिलेगी… दो-तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन उपलब्ध साक्ष्यों और सूचना के आधार पर (ओडिशा के) एक व्यक्ति की संलिप्तता पर संदेह है। इसलिए उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’पीड़ित महिला से अलग रह रहे उसके पति ने उसके एक परिचित व्यक्ति पर वारदात में शामिल होने का संदेह जताया है, जो उसके पड़ोस में अकेले रहता था।

