रायपुर : शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में उत्कृष्ट और समर्पित शिक्षकों के सम्मान में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान प्रदेशभर के 63 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें से 4 विशिष्ट शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया। इस गरिमामयी अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आगामी वर्ष 2026-27 के राज्य शिक्षक (state level honor ceremony) सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की भी आधिकारिक घोषणा की।

विशिष्ट स्मृति पुरस्कार प्राप्त करने वाले 4 शिक्षक:

    • डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार: राजेश कुमार प्रजापति (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई)

    • डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार: कामता प्रसाद जायसवाल (कोरबा)

    • डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार: प्रज्ञा सिंह (दुर्ग)

    • गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार: प्रियंका गोस्वामी (सारंगढ़-बिलाईगढ़)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि (state level honor ceremony) यह पुरस्कार उनके समर्पण, कठिन परिश्रम और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण के प्रति निष्ठा का सम्मान है। सीएम ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने रेखांकित किया कि भारतीय परंपरा में शिक्षा केवल उपाधि या नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति को संस्कारवान, चरित्रवान और राष्ट्रहित में योगदान देने वाला नागरिक बनाने का साधन रही है।

 

 

 

Share.
Exit mobile version