धमतरी : जिले में लगातार हो रही वर्षा के चलते सभी प्रमुख जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। धमतरी की जीवनरेखा माने जाने वाले गंगरेल (पंडित रविशंकर शुक्ल) जलाशय में जलभराव लगभग 97 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध प्रबंधन ने इसके 3 रेडियल गेट खोल दिए हैं, जिनसे कुल 4670 क्यूसेक पानी लगातार डिस्चार्ज किया जा रहा है। महानदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण जिला प्रशासन ने (Gangrel dam 97% filled) नदी के बहाव क्षेत्र और तटीय इलाकों में बसे गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

 प्रमुख जलाशयों में जलभराव की स्थिति 
    • गंगरेल जलाशय: 97.40% भराव क्षमता | 3365 क्यूसेक पानी की आवक

    • मुरूमसिल्ली जलाशय: 98.61% भराव क्षमता | 362 क्यूसेक पानी की आवक

    • दुधावा जलाशय: 86.86% भराव क्षमता | 437 क्यूसेक पानी की आवक

    • सोंढूर जलाशय: 69.25% भराव क्षमता | 167 क्यूसेक पानी की आवक

 नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट 

 प्रशासन ने नदी किनारे बसे ग्रामीणों, चरवाहों और मछुआरों को नदी के मुहाने और रपटों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में आवागमन प्रतिबंधित किया गया है और (Gangrel dam 97% filled) आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा पूर्व-चिन्हित ऊंचे और सुरक्षित आश्रय स्थलों पर स्थानांतरित होने को कहा गया है।

 

 

 

 

 

Share.
Exit mobile version