Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Sridevi Birth Anniversary : दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया श्रीदेवी ने

    Sridevi Birth Anniversary : दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया श्रीदेवी ने

    August 12, 2024 मनोरंजन 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बॉलीवुड में श्रीदेवी का नाम एक ऐसी स्टार अभिनेत्री के रूप में (Sridevi Birth Anniversary) लिया जाता है जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और दिलकश अदाओं से दर्शकों के दिल में अपनी खास पहचान बनाई। श्रीदेवी का मूल नाम श्रीयम्मा यंगर था। उनका जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपटी में हुआ था। श्रीदेवी ने अपने सिने करियर की शुरूआत महज चार वर्ष की उम्र में एक तमिल फिल्म से की थी।वर्ष 1976 तक श्रीदेवी ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम किया।

    इसे भी पढ़ें – The Diary Of West Bengal : हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर बनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

    बतौर अभिनेत्री उन्होंने अपने करियर की शुरूआत तमिल फिल्म ‘मुंदरू मुदिची’ से की। वर्ष 1977 में प्रदर्शित तमिल फिल्म ‘16 भयानिथनिले’ की व्यावसायिक सफलता के बाद श्रीदेवी स्टार अभिनेत्री बन गई।हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1979 में प्रदर्शित फिल्म ‘सोलहवां सावन’ से की लेकिन फिल्म असफल होने के बाद श्रीदेवी हिंदी फिल्म उद्योग छोड़ दक्षिण भारतीय फिल्मों की ओर लौट गई।

    वर्ष 1983 में श्रीदेवी ने एक बार फिर फिल्म ‘हिम्मतवाला’ के जरिये हिंदी फिल्मों की ओर अपना रूख किया। फिल्म की सफलता के बाद बतौर अभिनेत्री वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गई। वर्ष 1983 में श्रीदेवी के सिने करियर की एक और अहम फिल्म ‘सदमा’ प्रदर्शित हुई। फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई लेकिन सिने दर्शक आज भी ऐसा मानते हैं कि यह श्रीदेवी के कैरियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में एक है।

    इसे भी पढ़ें – विद्या बालन को मिला जैकी श्रॉफ से खास तोहफा, कहा- वो बहुत कूल हैं

    Sridevi Birth Anniversary – वर्ष 1986 में प्रदर्शित फिल्म ‘नगीना’ श्रीदेवी के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में श्रीदवी ने इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया। इस फिल्म में उन पर फिल्माया गीत ‘मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा’ में उन्होंने जबरदस्त नृत्य शैली का परिचय दिया। वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ श्रीदेवी की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई।

    इसे भी पढ़ें – जॉन अब्राहम ने गुटखा प्रमोट करने वाले एक्टर्स से कहा, आप मौत बेच रहे हैं

    श्रीदेवी ने अपने तीन दशक लंबे सिने करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। श्रीदेवी ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लश’ से कमबैक किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2018 में श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ प्रदर्शित हुई। फिल्म में उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्म फेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अपनी दिलकश
    अदाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली श्रीदेवी 24 फरवरी 2018 को इस दुनिया को अलविदा कह गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    विवियन डीसेना के घर आया नन्हा मेहमान; पत्नी नूरान ने बेटे को दिया जन्म, फैंस दे रहे बधाइयां

    Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म ‘महाकाली’ में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इस सुपरस्टार का रिकॉर्ड

    10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ से क्लैश के कारण बदली तारीख

    बड़े पर्दे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई फिल्म का बड़ा ऐलान

    आदित्य धर की फिल्म में न रणवीर, न अर्जुन रामपाल! इस अभिनेता को लाने के लिए निर्देशक ने अड़ाई टांग

    पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! ‘धुरंधर’ के शोर में भी ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में कमाए इतने करोड़

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.