उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक (SP MLA) शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चला दिया। आरोप है कि पेट्रोल पंप का निर्माण बिना नक्शा पास कराए कराया गया था और इस संबंध में प्राधिकरण ने उन्हें (SP MLA) दो साल पहले ही नोटिस जारी किया था।
इसे भी पढ़ें – अखिेलेश के बयान पर भड़के डिप्टी CM केशव मौर्य,कहा मुर्तजा से इतनी हमदर्दी क्यों ?
गुरुवार को बरेली-रामपुर रोड पर स्थित सपा विधायक (SP MLA) शहजिल इस्लाम के आवास के पास बने पेट्रोल पंप पर बरेली विकास प्राधिकरण की टीम सुबह पूरे दल बल के साथ पहुंची और एक घंटे में निर्माण ढहाकर लौट गई। सपा विधायक को प्राधिकरण ने 2020 में नोटिस जारी किया था। विधायक के वकील ने इसमें कुछ दिन का समय मांगा था और मामला टालते रहे। प्राधिकरण की तरफ से नोटिस की कार्रवाई जारी रही।
बीडीए के अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित ने बताया कि प्राधिकरण की तरफ से शहजिल इस्लाम को कई बार नोटिस दिए गए पर उनकी तरफ से कोई पक्ष नहीं रखा गया। हाईकोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने एक दस्तावेज प्राधिकरण को उपलब्ध कराए पर उन दस्तावेजों से प्राधिकरण का कोई मतलब नहीं था। प्राधिकरण ने शहजिल इस्लाम को 16 दिन के अंदर अवैध निर्माण को 16 दिन के अंदर खुद ही ध्वस्त करने का नोटिस दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया। गुरुवार को प्राधिकारण के प्रवर्तन दल, कई थानों की पुलिस ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
इसे भी पढ़ें – गोरखनाथ मंदिर हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी, मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा बढ़ाई गई
भोजीपुरा से समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम ने दो अप्रैल को सीएम योगी के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था। विधायक ने कहा था कि उनके मुंह से आवाज निकली तो हमारे बंदूकों से धुआं नहीं, गोलियां निकलेंगीं। इस मामले में विधायक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। पीलीभीत बाईपास पर सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने योगी का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके मुंह से आवाज निकली तो हमारी बंदूकों से धुआं नहीं, गोलियां निकलेंगीं।इस मामले में भाजपा नेताओं ने काफी नाराजगी व्यक्त की थी। विधायक के वक्तव्य को मर्यादाहीन बताते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी।
