नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण तथा अवैध ढाबों के खिलाफ एक बड़ा और कड़ा अभियान शुरू किया है। पिछले दो दिनों से लगातार चल रही इस प्रशासनिक कार्रवाई के तहत एक्सप्रेसवे के किनारे अवैध रूप से (bulldozer runs on illegal Dhabas) बने ढाबों, होटलों, पंचर की दुकानों और अस्थायी ढांचों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। b
bulldozer runs on illegal Dhabas – यह विशेष अभियान गुरुवार से नूंह सदर थाना क्षेत्र से शुरू किया गया था, जिसके बाद इसे आगे बढ़ाते हुए रोजका मेव, पिनंगवां, नगीना और फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्रों तक ले जाया गया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल की मुस्तैदी के कारण प्रशासन ने बिना रुके अतिक्रमण हटाने का काम जारी रखा। अब तक दो दर्जन से अधिक अवैध ढाबों और अस्थायी निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त किया जा चुका है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहन बेहद तेज गति से चलते हैं, ऐसे में सड़क किनारे अवैध गतिविधियों के कारण कई बार बड़े और दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण ही इन दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह बन रहे हैं, इसलिए प्रशासन यह सख्त कदम उठा रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवानों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसी गंभीर घटना से सबक लेते हुए प्रशासन ने अब दोनों एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों और अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।
