लंबे इंतजार के बाद सोनी ने वैश्विक मार्केट में अपना नया साइबरशॉट कॉम्पैक्ट कैमरा ‘RX10 V’ लॉन्च कर दिया है। यह कैमरा अपनी पांचवीं जनरेशन के साथ कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। इसमें ZEISS Vario-Sonnar T 24-600mm F2.4-4.0 लेंस लगा है, जो 25x ऑप्टिकल ज़ूम की सुविधा देता है। बेहतरीन इमेज (Sony RX10 V Launched) क्वालिटी के लिए इसमें 1.0-टाइप स्टैक्ड Exmor RS CMOS सेंसर और BIONZ XR इमेज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, इसमें AI प्रोसेसिंग यूनिट भी दी गई है।
Sony RX10 V की कीमत
यूरोपीय बाजार में Sony RX10 V की कीमत 2,499 यूरो (लगभग 2.72 लाख रुपये) और ब्रिटेन में करीब 2,199 पाउंड (लगभग 2.81 लाख रुपये) रखी गई है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, भारत में (Sony RX10 V Launched) इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
शानदार कैमरा फीचर्स और लेंस
इसमें 20.1 मेगापिक्सेल वाला 1.0-टाइप स्टैक्ड एक्समोर RS CMOS सेंसर है। इसका फिक्स्ड ज़ीस वेरियो-सोनार T लेंस 24-600 मिमी की फोकल रेंज के साथ आता है। यह कैमरा वाइड एंगल में 3 सेमी से लेकर टेलीफोटो एंगल में 72 सेमी तक की मैक्रो फोटोग्राफी करने में सक्षम है।
AI-पावर्ड ऑटोफोकस और ट्रैकिंग
सोनी RX10 V में इंटीग्रेटेड एआई (AI) प्रोसेसिंग यूनिट है, जो रियल-टाइम रिकग्निशन ऑटोफोकस (AF) प्रदान करती है। यह कैमरा इंसान, जानवर, पक्षी, कीड़े, कार, ट्रेन और हवाई जहाज को सटीक रूप से पहचान और ट्रैक कर सकता है। इसमें 575 फेज-डिटेक्शन ऑटोफोकस पॉइंट हैं, जो 30fps तक की बर्स्ट स्पीड पर शूटिंग करने में मदद करते हैं।


