3 जुलाई, 2019, बुधवार रात 8 बजे से सभी सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स में खराबी आई| देश विदेश में करीबन 4 अरब उपयोगकर्ता है जो इस खराबी के कारण काफी परेशान रहे| अमेरिका से लेकर यूरोप और साउथ अफ्रीका में यह तकनीकी खराबी देखी गई|
सभी उपयोगकर्ताओं ने यह शिकायत की, कि सोशल मीडिया पर कोई भी फाइल, फोटो या डॉक्यूमेंट भेजने और डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है|
लोगों का कहना था कि फाइल्स, डॉक्युमेंट्स व फोटोज भेजी तो जा रही थी परन्तु डाउनलोड नहीं हो रही थी, जिसके कारण कई बिसनेस व पर्सनल उपयोगकर्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था| करीब साढ़े 9 घंटे फेसबुक, वॉट्सएप और इंस्टाग्राम डाउन रहे और करीब 5 बजे तक उनको ठीक कर लिया गया था|
इसे भी पढ़े : बैडरूम को आप 6 तरीके से सजा सकते हैं
फेसबुक ने भी ट्वीट किया
फेसबुक ने गुरुवार सुबह 5:36 बजे ट्वीट किया- कुछ लोगों को हमारे ऐप पर फोटो भेजने और वीडियो अपलोड करने में परेशानी हो रही थी| इस समस्या को ठीक कर लिया गया है| हमें इस असुविधा के लिए खेद है| बुधवार रात आठ बजे से तीनों प्लेटफॉर्म ठप पड़ गए थे|
तकरीबन 4.04 उपयोगकर्ताओं को सोशल मीडिया में फोटो और वीडियो भेजने में दिक्कत हो रही थी हालांकि ट्विटर ठीक चल रहा था जिसपर लोगों ने अपनी शिकायतें लिखी| तकरीबन 9:48 फेसबुक ने ट्वीट करके उपयोगकर्ताओं को परेशानी बताई और इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया|
सूत्रों द्वारा पता चला है कि यह 5 महीने में तीसरी बार हुआ कि तीनों सोशल मीडिया, वाट्सएप्प, इंस्टाग्राम और फेसबुक के सर्वर डाउन हुए हों| इसी मुद्दे पर ट्विटर के एक यूजर सौरभ मल्होत्रा ने कहा- जब से सर जडेजा ने मांजरेकर को ट्वीट किया है, तभी से एफबी, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पर लोडिंग बंद हो गई है|
ट्विटर के ज़रिये लोगों को जानकारी मिली
एक अन्य यूजर्स आंचल ने कहा- मैंने अपने वाईफाई को 25 बार ऑन-ऑफ किया| फिर ट्विटर खोलने पर पता चला कि हर बार अपने वाईफाई को दोष देना ठीक नहीं है|
ऐसा कहा जा रहा है कि तकरीबन 75 लाख शिकायतें डाउनडिटेक्टर पर दर्ज हुई थी| तकनीकी समस्याओं को डिटेक्ट करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के को-फाउंडर टॉम सेंडर्स ने बताया- 2012 में जब डाउनडिटेक्टर लॉन्च हुई, तब इस तरह की समस्या आई थी|
लेकिन अभी की समस्या आज के समय के टेक्नोलॉजी के हिसाब से सबसे बड़ी है| हमारे सिस्टम को 75 लाख शिकायतों की रिपोर्ट्स अब तक मिल चुकी है|
इंस्टाग्राम ने भी 4 बजे ट्वीट करके असुविधा के लिए माफ़ी मांगी थी और सुबह 5:15 पर इंस्टाग्राम ने सुनिश्चित किया कि अब सब ठीक है और यूजर्स को कोई और तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ेगा| इस असुविधा में कई लोग परेशान हुए पर अब सब ठीक है और सभी सर्वर ठीक से काम कर रहे है|
कई उपयोगकर्ताओं को परेशानी तो हुई थी परन्तु तीनों सोशल मीडिया ने इस के खेद व्यक्त किया और माफ़ी भी मांगी| यह 5 महीनो में तीसरी बार हुआ है जो जनता को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि ऐसा क्या चल रहा है सभी सोशल मीडिया में जो बार-बार इनका सर्वर डाउन हो जाता है|
Image Source : Google