स्कर्ट्स का फैशन बहुत ही पुराना है जो कोई भी पहन सकता है| यह एक ऐसी पोशाक है जिसे पहनने के लिए कोई भी त्यौहार की जरूरत नहीं होती है| यह आपको पुरे विश्व में देखने को मिलेगी क्योंकि ये किसी भी विशेष संस्कृति से नहीं जुडी हुए है| सर्वप्रथम स्कर्ट 3.900 ईसा पूर्व में अर्मेनिया में आयी थी|
आजकल यही पुरानी स्कर्ट्स लड़कियों को बहुत पसंद आ रही है| हर लड़की के पास आपको ये स्कर्ट मिल जाएगी| इसका फैशन कभी खत्म ही नहीं हुआ है और न ही होगा| आजकल स्कर्ट के बहुत से रूप आ चुके है जिनमें कुछ ये है;-
लॉन्ग स्कर्ट (long skirt):- यह स्कर्ट दुनिया में सबसे पुराने समय से चली आ रही है| ये स्कर्ट आपको चंचल और कैज़ुअल लुक देता है| ये स्कर्ट आप गर्मियों और सर्दियों दोनों में पहन सकते है| ये स्कर्ट किसी भी प्रकार के शारीरिक आकार पर जच्च सकती है| लड़कियां इस तरह की स्कर्ट को फ्लैट स्लीपर के साथ पहनना ज्यादा पसंद करती है|
ऑफिस लुक 2019: ऑफिस में भी दिखे फैशनेबल
पेंसिल स्कर्ट (pencil skirt):- यह फैशन 50 के दशक में दुनिया के सामने आया था| इसका अविष्कार क्रिश्चियन डायोर ने किया था| ये स्कर्ट स्लिम फिट होती है जो आपके शरीर के आकर को उभार के सामने लाती है| इस स्कर्ट को आज की आधुनिक युवतियां कार्यालय में पहनना ज्यादा पसंद करती है| इस स्कर्ट को ज्यादातर हील्स के साथ पहना जाता है|
ए लाइन स्कर्ट (A-line skirt):- इसके नाम से ही पता चलता है की ये अंग्रेजी के शब्द ए जैसी होती है, जिसका मतलब है की ये कमर से तो कसी हुई होती है और नीचे से खुली हुई होती है| इसका अविष्कार भी डायोर ने ही किया था और ये लुक काफी पुराना है जिसे रेट्रो स्टाइल में पहनना जाता है| इस तरह की स्कर्ट को लड़किया स्पोर्ट्स शूज के साथ पहनना पसंद करती है|
मिनी स्कर्ट (mini skirt):- मिनी स्कर्ट का अविष्कार मैरी क्युइंट ने 1965 में लन्दन में किया था| मिनी स्कर्ट छोटी पोशाकों में सर्वप्रथम है| आजकल की युवतियां इसको बहुत पसंद कर रही है| इसका ट्रेंड बहुत जोरो से पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है| लड़कियां मिनी स्कर्ट को स्पोर्ट्स शूज के साथ पहनना ज्यादा पसंद करती है| इस पोशाक में चार चाँद तब लग जाते है जब आप इसको ब्लेजर के साथ पहने|
Image Sources : Google