ऑफिस लुक 2019: महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं हैं| अब वे अपने घरों से निकल कर चाँद तक पहुँच गई हैं| बदलते समय और आधुनिकीकरण के साथ आज की महिलाएं भी बदल रही है| आज हम महिलाएं काफी सशक्त व आत्मनिर्भर हो चुकी हैं| कई महिलाएं ऑफिस के काम में इतना व्यस्त हो जाती हैं की खुद को टाइम नहीं दे पाती| ऑफिस एक ऐसी जगह हैं जहां आपको दिन का आधे से ज़्यादा हिस्सा बिताना पड़ता है और साथ ही काम में भी व्यस्त रहना पड़ता है|
इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड ड्रेसेस से नहीं बल्कि अपने कम्फर्ट और कॉन्फिडेंस से निखारें अपनी खूबसूरती
सभी महिलाएं चाहती है की हम हमेशा फैशनेबल व खूबसूरत लगें वह चाहे अपना घर हो या ऑफिस| कई महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं की वह ऑफिस में अपने आप को कैसे कैरी करें| आपको इस कन्फ्यूज़न से बाहर निकालने के लिए हम आपके लिए कुछ ऐसे ही लुक्स लेकर आए हैं|
ऑफिस लुक 2019:-
शर्ट व जीन्स
– शर्ट और जीन्स काफी कैज़ुअल और ट्रेंडी लुक है| इस लुक को आप ऑफिस में कैरी कर सकतीं हैं| यह लुक आपको कैज़ुअल के साथ प्रोफेशनल टच भी देता है| यह लुक गर्मियों के लिए सबसे बेहतरीन हैं| बात की जाए शर्ट्स की तो सॉलिड कलर के शर्ट्स तो बेस्ट होते ही है| साथ ही आप स्ट्राइप्स व प्रिंट्स को भी एक चांस दे सकती हैं| इस लुक में आपको ज़्यादा अक्सेसरीज़ का इस्तेमाल करने की भी ज़रुरत नहीं हैं और आप इसके साथ नेचुरल लुक भी ट्राई कर सकती हैं|
ट्रॉउज़र व शर्ट
– यह लुक सबसे सिंपल व पसंदीदा ऑफिस लुक है| यह आपको काफी प्रोफेशनल लुक भी देता है| गर्मियों के मौसम में आप इस लुक को अपना सकती हैं| प्रोफेशनलिटी के साथ ये आपको कम्फर्ट भी प्रदान करेगा| ट्रॉउज़र की बात करें तो प्लेन ट्राउज़र्स के साथ आप चेक्स या प्रिंटेड शर्ट पहन सकती हैं| इसके साथ भी आप नेचुरल लुक कार्य कर सकती हैं| आप एक मेस्सी बन से अपने लुक को और भी ज़्यादा सवार सकती हैं|
पोलो टी-शर्ट्स
– पोलो टी-शर्ट्स भी काफी ट्रेंडी लुक है| कई लोगों को लगता है पोलो टी-शर्ट्स केवल लड़को का ट्रेंड है| जबकि यह लड़कियों पर भी काफी स्टाइलिश लगता है| इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये हल्का एवं हवादार होता है जो काफी आरामदायक होता है| ये उस समय के लिए सबसे बढ़िया लुक है जब काम का प्रेशर काफी ज़्यादा होता है| और आप अपने कपड़ो के बारे में ज़्यादा सोचना नहीं चाहतीं|
शॉर्ट कुर्ती
– शॉर्ट कुर्ती आपको थोड़ा इंडियन टच देगी| एथनिक टच के साथ ऑफिस काफी यूनीक ट्रेंड है| आज कल की महिलाएं मॉडर्न तो हो गयी है परन्तु संस्कृति और इंडियन लुक आज भी सबसे ज़्यादा ट्रेंड में हैं| यह लुक आपको कम्फर्ट के साथ एक बेहतरीन स्टाइल भी देगा|
क्रेप साड़ी
– क्रेप साड़ी काफी लो मेंटेनेंस साड़ी है| कई महिलाएं कॉटन व सिल्क साड़ी कैरी नहीं कर पाती| उन महिलाओं के लिए ये सबसे बेस्ट ऑप्शन है| इसे आप 9-5 भी पहनेंगी तो भी आपको थकान या आपके काम में कोई बाधा नहीं आएगी| इसे पहन कर आप अपने ऑफिस में एक स्टाइल स्टेटमेंट बन सकती है| यह कई यूनिक प्रिंट्स में भी आते हैं| इसको आप शर्ट ब्लाउज, राउंड हाई-नैक ब्लाउज या राउंड कॉलर्ड ब्लाउज के साथ भी कैरी कर सकती हैं| यह ब्लाउसेस आपको प्रोफ़ेशनल लुक देंगी|
Image Source : Google