एक बार फिर से दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की मेल मिली है। पहले रविवार को ऐसा ही एक मेल आया था। वहीं, अब सोमवार देर रात फिर एक ऐसा ही मेल कई अस्पतालों को मिला है।
पहली बार मेल रविवार को दोपहर तीन बजकर चार मिनट पर मिली थी। दूसरी बार मेल सोमवार देर रात 12 बजकर 19 मिनट पर मिली है। इस बार तिहाड़ जेल के महानिदेशक को भी मेल की गई है।
इसे भी पढ़ें – सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल से बदसलूकी, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
इन अस्पतालों को मिला मेल
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पतालों में बम की धमकी वाला ईमेल भेजा गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने इसकी जानकारी दी है।

