Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इंदौर में सनसनीखेज वारदात: चरित्र शंका में पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, 2 बच्चों को तालाब में फेंका; बेटी की मौत
    • ऋषिकेश में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, सीढ़ीनुमा बांध पर अटकीं दो जिंदगियां
    • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या पर भारी बवाल: सौरभ भारद्वाज बोले- ‘AAP विधायक कुलदीप कुमार को पुलिस ने किया अगवा’
    • चित्तौड़गढ़ में सनसनी: गांव जाने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
    • छात्र आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार का हलफनामा, पुलिस बर्बरता के आरोपों से इनकार
    • : झारखंड में JSSC CGL और TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द: कैबिनेट का बड़ा फैसला, चयनित अभ्यर्थियों का सचिवालय पर प्रदर्शन
    • भिंड में भीषण सड़क हादसा: NH-719 पर ट्रक और मजदूरों से भरे वाहन में टक्कर, 8 की मौत व 22 घायल; यूपी लौट रहे थे मजदूर
    • छात्रों के आंदोलन के आगे झुकी झारखंड सरकार: JSSC-CGL और JPSC परीक्षाएं रद्द, 16वें दिन टूटी भूख ह
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » रमन सिंह छत्तीसगढ़ के छठे विधानसभा के अध्यक्ष बने, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

    रमन सिंह छत्तीसगढ़ के छठे विधानसभा के अध्यक्ष बने, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

    December 19, 2023 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक (Sixth Assembly Speaker) और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को सर्वसम्मति से राज्य की विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही नवनिर्वाचित सदन का पहला सत्र मंगलवार को शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन आज यानी मंगलवार को सबसे पहले अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) रामविचार नेताम ने भाजपा और कांग्रेस के विधायकों तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के एक विधायक को शपथ दिलाई।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पूरी होगी, धान 3,100 रुपये क्विंटल खरीदेंगे : साय

    Sixth Assembly Speaker – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भूपेश बघेल उन विधायकों में शामिल रहे, जिन्हें प्रोटेम स्पीकर ने शपथ दिलाई। विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुने जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समर्थन किया। विपक्ष के नेता चरणदास महंत ने भी सिंह को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुने जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका भूपेश बघेल ने समर्थन किया।सिंह के पक्ष में भाजपा सदस्यों द्वारा तीन और प्रस्ताव पेश किए गए।

    इसे भी पढ़ें – नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का उप निरीक्षक शहीद, एक जवान घायल

     सात बार विधायक रहे रमन सिंह ने 2008, 2013, 2018 और 2023 में लगातार चार बार राजनांदगांव सीट से जीत हासिल की है। 1999 में उन्हें एक बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुना गया और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में सिंह ने कांग्रेस के गिरीश देवांगन को 45,084 मतों के अंतर से हराया था। सिंह को छत्तीसगढ़ को विकास की राह पर ले जाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने ने अपने 15 साल के लंबे राजनीतिक कार्यकाल (2003 से 2018) के दौरान एक सक्षम प्रशासक होने की प्रतिष्ठा अर्जित की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अनूप नाग

    धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

    कोरबा शहर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब

    साधु के भेष में सरकारी दफ्तरों में उगाही की शिकायत पर SP का कड़ा एक्शन, पेट्रोलिंग टीम कर रही बाहरी लोगों की जांच

    रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री निवास में खेली हरेली: पारंपरिक ‘रसूली’ झूले पर झूलकर ताजा की बचपन की यादें

    IPS रतनलाल डांगी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गृह सचिव और PHQ को जारी किया नोटिस

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.