Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » गोरक्ष नगरी को मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी ने सिक्सलेन फ्लाईओवर का किया शिलान्यास

    गोरक्ष नगरी को मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी ने सिक्सलेन फ्लाईओवर का किया शिलान्यास

    December 5, 2022 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दिग्विजयनाथ पार्क में 950 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास कर गोरखपुर के विकास में एक और कड़ी जोड़ी। गोरखपुर के बहुप्रतीक्षित (Six Lane Flyover) पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात दी। इसका निर्माण ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की ओर बनेगा। साथ ही 4 लेन द्वारा देवरिया बाईपास रोड की तरफ जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही राप्ती नदी पर कटानिया/महेवा नाले के इंटरसेप्शन, डायवर्जन व ट्रीटमेंट से संबंधित परियोजना का शिलान्यास किया। तथा गोरखपुर देवरिया बाईपास रोड व अन्य मार्गों को फोर लेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य की भी सीएम ने शुरुआत की। नौकायन से देवरिया बाईपास शिव मंदिर तथा वाणिज्यकर भवन तक फोर लेन चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

    इसे भी पढ़ें – यूपी में भाजपा-सपा का इम्तहान आज, उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में प्रबुद्धजन सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 1990 में यहां खाद कारखाना बंद हो गया था। पूर्वी उप्र का एकमात्र बीआऱडी मेडिकल कॉलेज को विपक्षी सरकार कबका यहां से हटवा दी होती। डबल इंजन की सरकार में अब गोरखपुर में न सिर्फ कारखाना चल चुका है बल्कि 105 फीसदी उर्वरक उत्पादन से भी जुड़ा है। पीएम के विजनरी नेतृत्व में कमोबेश रसायन की पूर्ति भी की जा रही। पिछली सरकारों में बंद पड़े उर्वरक कारखानों को फिर से चलाया गया। आज मेडिकल कॉलेज की तस्वीर बदल चुकी है। मेडिकल कॉलेज के साथ एम्स ने भी बेहतरीन तरीके से सेवाएं देना प्रारंभ कर दिया। शिक्षा के बेहतरीन हब के रूप में गोरखपुर स्थापित हो रहा है। अकेले गोरखपुर में 4-4 विश्वविद्यालय हैं। कनेक्टिविटी अच्छी हुई है। लखनऊ-गोरखपुर, गोरखपुर-आमजगढ़- अंबेडकर होते हुए लखनऊ की नई कनेक्विटी मिल रही है। गोरखपुर-वाराणसी की बेहतर कनेक्टिविटी हो चुकी है। पहले 6-7 घंटे लगते थे, अब वह दूरी ढाई से 3 घंटे में पूरी कर सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें – आम समाज को जागरूक करने में प्रबुद्धजन की बड़ी भूमिका – सीएम योगी

    Six Lane Flyover – सीएम ने कहा कि नेपाल की कनेक्टिवटी सुधारी गई। गोरखपुर से देवरिया-कुशीनगर की कनेक्टिविटी के साथ ही ट्रेन व वायु सेवाओं की कनेक्टिविटी में भी काफी सुधार हुआ। बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ। मेडिकल कॉलेज, सोनौली मार्ग को फोरलेन से जोड़ा गया। देवरिया मार्ग को फोरलेन बनाने का शिलान्यास कर रहे हैं। आजाद चौक व रुस्तमपुर से जोड़ते हुए 6 लेन का फ्लाईओवर बनेगा। देवरिया बाईपास के लिए 2 लेन का फ्लाईओवर बनेगा। इससे जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। सिंगल लेन को 2 लेन, 2 लेन को 4 लेन, 4 लेन को 6 लेन बनाने का कार्य हो रहा है। इंसेफेलाइटिस के लिए न सिर्फ बेहतरीन सेंटर दिए गए, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे परियोजनाओं से इसके कारणों का समाधान किया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    Barabanki News: बाराबंकी में मानवता शर्मसार, पोस्टमार्टम के बाद देवरानी-जेठानी के शवों से गहने गायब; परिजनों का हंगामा

    Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की शाही बारात

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.