Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » आम समाज को जागरूक करने में प्रबुद्धजन की बड़ी भूमिका – सीएम योगी

    आम समाज को जागरूक करने में प्रबुद्धजन की बड़ी भूमिका – सीएम योगी

    December 5, 2022 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गोरखपुर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम समाज को जागरूक करने में (Enlightened Public Conference) प्रबुद्धजनों की बड़ी भूमिका होती है। आज यूपी व गोरखपुर विकास-सुशासन के जिस नित नए प्रतिमान को स्थापित कर रहा है, उसमें प्रबुद्ध जनों द्वारा जनजागरण से जुड़ने की भूमिका का निर्वहन किया गया। उसी का परिणाम है कि देश में यूपी की छवि बदली है। यूपी बीमारू राज्य से हटकर विकसित राज्य की तरफ होते हुए नंबर एक अर्थव्यवस्था की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था को ग्रोथ इंजन के रूप में तैयार करता है तो आने वाले समय में नौकरी व रोजगार के लिए नौजवानों को दूसरे प्रदेश व देश में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि वहां के लोगों को यहां आना पड़ेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में प्रबुद्धजन सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बटन दबाकर 950 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

    इसे भी पढ़ें – ट्रक की चपेट में आने से कार चालक समेत चार की मौत, हादसे में दुल्हा समेत सात लोग घायल

    सीएम ने कहा कि सकारात्मक ऊर्जा हमेशा आगे बढ़ाती है। इसी का परिणाम है कि सुशासन व बेहतर कानून व्यवस्था के जरिए निवेश, पर्यटन, आर्थिक समेत सभी क्षेत्र में विकास के लिए प्रदेश ने खुद को स्थापित किया है। गोरखपुर इसका उदाहरण है। गोरखपुर की छवि 10 साल पहले क्या थी। शासन से सदा उपेक्षित था। कानून व्यवस्था, गोरखपुर की छवि, जनता को मिलने वाली  बिजली, सड़कें, कनेक्टिविटी की सुविधा ठीक नहीं थी। कोई यहां निवेश नहीं करना चाहता था। गोरखपुर के नाम से लोगों में भय होता था पर पांच साल में आपने गोरखपुर की बदली छवि को देखा है। अब गोरखपुर का नाम लेने से सम्मान का भाव प्रदर्शित होता है। इसे बनाए और बरकरार रखने, अभिवृद्धि करने का दायित्व हर नागरिक पर है। मेरा नगर, कस्बा, गांव, प्रदेश व देश इस सम्मान के लिए सदैव लोगों की जुबान पर रहे।

     इसे भी पढ़ें – केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची वाराणसी, काशी तमिल संगमम में होंगी शामिल

    Enlightened Public Conference – गोरक्षपीठाधीश्वर ने कहा कि प्रबुद्धजन गोरखपुर को सकारात्मक ऊर्जा के साथ और तेजी से बढ़ाएं। प्रबुद्धजन नहीं होते तो हम गोरखपुर में सफल नहीं हो पाते। 25 वर्षों में विकास, कानून व्यवस्था समेत किसी भी मुद्दे पर जब हमने आंदोलन किया तो प्रबुद्धजन व हर नागरिक खड़ा हुआ। हमें और अच्छे मॉडल खड़े करने होंगे। हमें नौजवानों, शिक्षा केंद्रों, किसानों को जोड़कर नयापन करना होगा। हर फील्ड में आप नया करते हैं तो वह मॉडल बनेगा। पूर्वी उप्र, बिहार व नेपाल का बड़ा भूभाग विकास के लिए गोरखपुर की तरह देखता है। गोरखपुर में चिड़ियाघर है तो रामगढ़ताल भी है, एम्स है व वायुसेवा की बेहतरीन सुविधा भी हो चुकी है। सीएम ने बताया कि बुनियादी सुविधाओं के लिए नए निकायों के लिए अलग से 550 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना

    क्या है कोरोना का नया Cicada वैरिएंट? जानें इसके लक्षण और भारत पर पड़ने वाला असर

    रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर! डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, करेंसी मार्केट में हड़कंप

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.