सम्राट चौधरी ही बिहार के नए और अगले मुख्यमंत्री होंगे. उनका नाम फाइनल हो गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया. वो अब राज्यपाल से मिलने जाएंगे. कल यानी 15 अप्रैल को 11 बजे लोकभवन (new chief minister of Bihar) में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सीएम और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे. सोमवार को बिहार के राज्यपाल के सचिव ने सम्राट से मुलाकात की थी. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री पद खाली हुआ है. नीतीश ने पिछले हफ्ते राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी.
Bihar New CM Live Updates:-
-
- सम्राट चौधरी ने कहा कि लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. बिहार को विकास, सुशासन, समृद्धि के लिए नए आयाम तक ले जाएंगे. ये मेरे लिए पद नहीं सेवा का अवसर है.
-
- विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि ये मेरे लिए सिर्फ पद नहीं है. जनता की पवित्र सेवा का अवसर मिला है. ईमानदारी के साथ उम्मीदों पर खरा उतरूंगा. लगभग 20 साल से काम कर रहा हूं. काम करते हुए यहां तक पहुंचा हूं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काम करने का मौका मिला. गृह मंत्रालय संभालने का मौका मिला. 2015 से लगातार बीजेपी के लिए काम करता रहा हूं.
-
- विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा. शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया है.
-
- सम्राट चौधरी थोड़ी देर में बिहार के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे.
-
- सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. इसके बाद अब वो राज्यपाल से मिलेंगे.
सम्राट चौधरी को जानिए…
16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी की शादी ममता कुमारी से हुई थी. इनके पिता का नाम शकुनी चौधरी है, वही माता का नाम पार्वती देवी है. सम्राट चौधरी को एक बेटा और एक बेटी है. उनके पिता शकुनी चौधरी की गिनती एक समाजवादी नेता के रूप में होती है. शकुनी चौधरी कभी लालू प्रसाद यादव के खास हुआ करते थे. कालांतर (new chief minister of Bihar) में शकुनी चौधरी ने अपनी राजनीतिक दिशा को नया आयाम दिया और वह नीतीश कुमार के साथ हो गए.
