अयोध्या : अयोध्या के श्री राम मंदिर में चंदा चोरी के गंभीर विवाद और आंतरिक फेरबदल के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपना नया सचिव चुन लिया है। पेशे से वरिष्ठ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और मंदिर (Jagdish Afley becomes first secretary) निर्माण में लंबे समय से प्रोजेक्ट मैनेजर की भूमिका निभा रहे जगदीश आफले को ट्रस्ट का पहला सचिव बनाया गया है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति में हो रही देरी को देखते हुए ट्रस्ट ने ‘सचिव’ के रूप में एक नया पद सृजित किया और जगदीश आफले को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी। हालांकि, उनकी इस नियुक्ति पर औपचारिक मुहर आगामी 2 सितंबर को लगेगी, जब ट्रस्ट की अगली आधिकारिक बैठक आयोजित होगी।
नए अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बने आफले
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जगदीश आफले को बैंक खातों और वित्तीय कार्यों के लिए ट्रस्ट का नया अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता (Authorized Signatory) बनाया गया है।
Jagdish Afley becomes first secretary – उनके नाम का औपचारिक प्रस्ताव भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को भी भेज दिया गया है। गौरतलब है कि चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद यह देश भर में एक बड़ा राजनीतिक और धार्मिक मुद्दा बन गया था। लंबे समय तक चली कयासबाजी और प्रशासनिक दबाव के बाद तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।
