सिक्किम में मंगन जिले के लाचेन से चुंगथांग को जोड़ने वाली सड़क के टूट जाने के बाद इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वहां 800 से अधिक पर्यटक फंस गए. अधिकारियों ने बताया कि लाचेन-चुंगथांग रोड पर तारुम चू पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है. उन्होंने बताया कि मंगन जिला प्रशासन ने (nature’s havoc in Sikkim) एक सार्वजनिक सलाह जारी कर तारुम चू पुल के पास सड़क को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है, जिससे लाचेन में फंसे 800 पर्यटक प्रभावित हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – ‘अंकल जी गैंग’ पर NIA का शिकंजा, नालंदा में 10 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
प्राधिकारियों ने फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए सोमवार (आज) को एक निकासी अभियान शुरू करने की योजना बनाई है, बशर्ते मौसम की स्थिति में सुधार हो और डोंगक्या ला मार्ग पर बर्फ को सफलतापूर्वक हटाया जा सके. जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और भारतीय सेना सहित कई एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षित और समय पर निकासी सुनिश्चित करने के लिए काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती है पार्टी- मोदी
nature’s havoc in Sikkim – गर्मी की धमक आते ही मैदानी इलाकों और बाकी अन्य देशों से हजारों पर्यटक सिक्किम की ओर रुख करते हैं. सिक्किम अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता, कंचनजंगा चोटी (विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी), और 100% जैविक (Organic) राज्य होने के लिए प्रसिद्ध है. यह अपनी समृद्ध बौद्ध संस्कृति, प्राचीन मठों, और पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. सिक्किम में बड़ी इलायची का सबसे बड़ा उत्पादन भी होता है.
