हरियाणा में ठंड़ के कहर को देखते हुए एक बार फिर से स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ा दी गई है. अब पहली से 5वीं तक स्कूल 28 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि छठी से 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं लगती रहेंगी.
इसे भी पढ़ें – CM मनोहर लाल ने Lok Sabha Elections के लिए दिया नया नारा, बाेले- सभी सीटें जीतेगी भाजपा
22 दिन के बाद खुले थे स्कूल
बता दें कि हरियाणा में 22 दिन के बाद स्कूल खोले गए थे. सरकार की ओर से पहले 1-15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां घोषित की गई थी. लेकिन उसके बाद भी ठंड को देखते हुए पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टियां की गई थी. वहीं, अब फिर से छुट्टियां बढ़ा दी गई है.
इसे भी पढ़ें – 500 साल बाद आ रहे हैं रामलला, 22 जनवरी को अयोध्या…
जाने स्कूल लगने का समय
वहीं, ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में भी बदलाव हो चुका है. स्कूलों को सुबह 9.30 बजे खोला जाएगा और दोपहर 3.30 तक ही पढ़ाई कराई जा सकेगी. वही, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 7.55 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया है. जबकि दूसरी शिफ्ट में 12.40 बजे से क्लास शुरू होंगी और शाम 5.15 बजे तक इन्हें बंद करना होगा.
