अंबाला : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ योजना’ के तहत बुजुर्गों के लिए एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान (Ambala to Ayodhya Free Train) स्टेशन पर भक्तिमय माहौल रहा और मुख्यमंत्री ने रिबन काटकर यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें – जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ी हाइड्रोजन ट्रेन! सफल ट्रायल के बाद हरियाणा में रेल सफर का नया युग शुरू

मुख्यमंत्री ने इस अवसर को हरियाणा के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “आज अंबाला की पावन धरा से भगवान श्री राम की जन्मभूमि के लिए जो ट्रेन रवाना हुई है, वह केवल यात्रियों को लेकर नहीं जा रही, बल्कि हरियाणा की अटूट श्रद्धा और भक्ति को अयोध्या तक पहुँचाने का एक सेतु बन गई है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह यात्रा केवल एक भौतिक सफर नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक परिवर्तन की यात्रा है।

इसे भी पढ़ें – हरियाणा में 3 लाख लड़कियों को मुफ्त में लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन, सरकार की बड़ी पहल

Ambala to Ayodhya Free Train – बुजुर्गों को सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अयोध्या के बाद अब अप्रैल के अंत में एक विशेष तीर्थ ट्रेन महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब के लिए रवाना की जाएगी, ताकि प्रदेश के बुजुर्ग गुरुधाम के दर्शन कर सकें। विपक्ष द्वारा पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन जैसी अफवाहों पर मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “विपक्ष आपदा में भी राजनीति ढूंढता है। मैंने आज सुबह ही स्थिति की समीक्षा की है; हरियाणा में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। जनता अफवाहों पर ध्यान न दे।”

Share.
Exit mobile version