राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां उधार दिए गए पैसे वापस मांगने पर एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया. पुलिस ने शव (youth burnt alive) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम धनौली गांव में हुई.
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के टेक की झोंपड़ी निवासी 28 वर्षीय लोकेश मीणा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि लोकेश गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसके बाद उसे तत्काल सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें – कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ‘खूनी’ हादसा! 30 फीट नीचे गिरी फॉर्च्यूनर, पुणे के 3 दोस्तों की मौत
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लोकेश ने अपनी मौत से पहले दिए गए बयान में चार लोगों पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, युवक ने बयान में बताया कि वह धनौली गांव में एक शख्स को सात लाख रुपये उधार दे चुका था. लंबे समय से पैसे वापस नहीं मिल रहे थे, जिसके चलते वह सोमवार शाम को अपने रुपये लेने उनके घर पहुंचा था.
youth burnt alive – आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक रूप ले बैठा. युवक के अनुसार, पिता, भाई और परिवार की महिलाओं ने मिलकर उस पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी. गंभीर रूप से झुलसे लोकेश किसी तरह बचाया गया, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी.
