भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ICC के अध्यक्ष  Saurabh Ganguly एशियन क्रिकेट काउंसिल की होने वाली आगामी बैठक में भाग नहीं लेंगे। यह बैठक तीन मार्च को दुबई में होनी है। गांगुली ने कोरोना वायरस के खतरे के चलते इस मींटिग से टालने का फैसला लिया है। बीसीसीआई के सूत्र ने PTI को जानकारी दी कि सौरभ गांगुली इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए आज शाम को दुबई रवाना होने वाले थे, लेकिन यूएई में कोरोना का खतरा बढ़ने के चलते उन्होंने अपनी यह यात्रा रद्द कर दी।

 अध्यक्ष सौरभ गांगुली तीन मार्च को दुबई में होने वाली  ACC की आगामी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे.बीसीसीआई प्रमुख Saurabh Ganguly और सचिव जय शाह को एसीसी बैठक में शिरकत करनी थी, बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, सौरव गांगुली को आज रात यानी रविवार को रवाना होना था लेकिन संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण के डर के कारण बैठक स्थगित हो गई है, अब सवाल यह भी उठ रहा कि Saurabh Ganguly के बैठक में न जाने का कारण कोरोना वायरस है या फिर गांगुली पाकिस्‍तान को मजा चखाना चाहते हैं| दुबई में होने वाली बैठक इसलिए भी महत्‍वपूर्ण हो जाती है, क्‍योंकि इसी बैठक में तय होना था कि इस साल होने वाला एशिया कप अब पाकिस्‍तान की बजाय कहां होने वाला है|अब बैठक कब और कहां होगी, इस पर भी फैसला नहीं हो सका है ?

 

 

इसे भी जरूर पढ़ें:-कपिल देव ने IPL के खिलाड़ियों को दी क्या सलाह ? थक गए हो तो मत खेलो……

इस बार पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी मिली है, लेकिन बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों के चलते इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने की बात साफ कर दी है। एशिया कप इस साल सितंबर में आयोजित होना है।

 

यूएई में कोरोना वायरस के 700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। सूत्रों ने कहा कि गांगुली को बैठक के लिए रविवार को दुबई रवाना होना था लेकिन उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। बोर्ड अध्यक्ष गांगुली और सचिव जय शाह को बैठक में भाग लेना था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी दुबई में हैं लेकिन सीईओ वसीम खान रविवार को रवाना नहीं हुए हैं।

 

दो दिन पहले गांगुली ने कहा था कि एशिया कप दुबई में होगा और भारत व पाकिस्तान दोनों खेलेंगे लेकिन एहसान मनी का कहना है कि सितंबर में होने वाले टूर्नामेंट को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी लेकिन बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। आयोजक नए विकल्पों पर गौर कर रहे हैं जिसमें दुबई एक है।

 

 

खबरों के मुताबिक, मीटिंग को इस महीने के अंत तक के लिए टाल दिया गया है। बीसीसीआई सूत्रों ने जानकारी दी कि बोर्ड अध्यक्ष गांगुली और सचिव जय शाह को एसीसी मीटिंग में भाग लेना था। लेकिन बीते कुछ दिनों में यूएई में कोरोना वायरस के 730 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसकी वजह से यह बैठग अब इस महीने के आखिरी में होगी।

इससे पहले शुक्रवार को सौरभ गांगुली ने साफ किया था कि वह एसीसी मीटिंग में भाग लेने के लिए दुबई जाएंगे। गांगुली ने भरोसा दिलाया था कि इस मीटिंग में एशिया कप का आयोजन दुबई में कराने का फैसला लिया जाएगा और इसके बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशों का इस टूर्नामेंट भाग लेना संभव हो जाएगा।

Image Source :-www.currentnewsdainik.com

 

Share.
Exit mobile version