केरावा : फुटबॉल की दुनिया में वैश्विक दबदबा रखने वाले पुर्तगाल ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मंच पर भी जोरदार हुंकार भरी है। फिनलैंड के केरावा में खेले गए ‘आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर सी 2026’ के फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम ने स्पेन को 57 रनों से करारी शिकस्त देकर खिताबी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलियाई मूल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर और मौजूदा पुर्तगाली कप्तान मोइजेस हेनरिक्स (Portugal created history in cricket) के कुशल नेतृत्व में टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2028 में जगह बनाने के अपने सपने को मजबूती से जिंदा रखा है।

 पुर्तगाल ने खड़ा किया 160 रनों का मजबूत स्कोर

स्पेन की टीम पिछले लगातार 26 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों से अजेय चल रही थी, किंतु फाइनल में पुर्तगाल ने उनके इस ऐतिहासिक विजय रथ पर ब्रेक लगा दिया। स्पेन के कप्तान क्रिश्चियन मुनोज़-मिल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी; पुर्तगाल के सलामी बल्लेबाज धवलकुमार नोरोतम और क्रिस्टोफर डी फ्रेटस ने टीम को ठोस शुरुआत दी। कप्तान मोइजेस हेनरिक्स ने 18 रनों का उपयोगी योगदान दिया, जिसके बाद क्रेग कैचोपा, कार्लोस नून्स और जेरेमी मार्टिंस की आतिशी पारियों के दम पर पुर्तगाल ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

जेरेमी मार्टिंस और सेबेस्टियन ने बरपाया कहर

161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पेन की शुरुआत बेहद खराब रही. गेंदबाज (Portugal created history in cricket) सेबेस्टियन डी ओलिवेरा और जेरेमी मार्टिंस ने घातक शुरुआती स्पेल फेंककर स्पेन के टॉप-3 बल्लेबाजों को मात्र 32 रन पर पवेलियन भेज दिया। यासिर अली और डेनियल डॉयल कैले ने साझेदारी कर वापसी का प्रयास किया, लेकिन 11वें ओवर में सिराज उल्लाह खादिम ने यासिर को बोल्ड कर मैच का रुख पूरी तरह पुर्तगाल की तरफ मोड़ दिया। जेरेमी मार्टिंस ने निचले क्रम के बल्लेबाज लोर्न बर्न्स को बोल्ड करके पुर्तगाल की 57 रनों की ऐतिहासिक खिताबी जीत सुनिश्चित कर दी।

 

Share.
Exit mobile version