Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके
    • Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्टर के पास
    • LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? जानें कैसे करें चेक
    • Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC के पास
    • BCCL Q1 Results: कोल इंडिया की इकाई बीसीसीएल को 68 करोड़ का घाटा, राजस्व में भी दर्ज की गई गिरावट
    • EPS Pension Hike: क्या 1000 से बढ़कर 7500 रुपये होगी न्यूनतम पेंशन? लोकसभा में सरकार ने दिया ये जवाब
    • Sensex Nifty Fall: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे बंद
    • Madhya Pradesh Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून की तूफानी वापसी, भोपाल-नर्मदापुरम समेत 35 से अधिक जिलों में भारी बारिश
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, July 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » Sanjay Singh Yadav Death: भाजपा नेता संजय सिंह यादव का हार्ट अटैक से निधन, सीएम मोहन और शिवराज ने जताया दुख

    Sanjay Singh Yadav Death: भाजपा नेता संजय सिंह यादव का हार्ट अटैक से निधन, सीएम मोहन और शिवराज ने जताया दुख

    July 22, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Sanjay Singh Yadav Death
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया है। उनके इस अचानक निधन से पूरी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। गौरतलब है कि संजय सिंह यादव को कुछ महीने पहले ही पार्टी ने यह अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे उनके निज निवास से शुरू (Sanjay Singh Yadav Death) होकर जबलपुर के तमराई चौक तक जाएगी।

    सीएम मोहन यादव ने दी भावुक श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संजय सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- “भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।”

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि

    केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने लिखा- “भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका यूं अचानक चले जाना पूरे भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, स्नेहीजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।”

    प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की संवेदनाएं

    मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी अपनी भावुक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि- “संजय सिंह यादव के निधन से मध्य प्रदेश भाजपा परिवार ने एक बेहद समर्पित और निष्ठावान (Sanjay Singh Yadav Death) कार्यकर्ता को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Madhya Pradesh Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून की तूफानी वापसी, भोपाल-नर्मदापुरम समेत 35 से अधिक जिलों में भारी बारिश

    दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में निकाली भव्य बाइक रैली

    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर पति-पत्नी का हंगामा, सुरक्षा घेरा तोड़कर किया NEET पर विरोध

    Fake Letter by AI: ट्रांसफर रुकवाने स्वास्थ्यकर्मी ने AI से बना डाला मंत्री का फर्जी लेटर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

    कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, नाराजगी की अटकलों के बीच चुनाव प्रचार में उतरे अवधेश नायक

    टीकमगढ़ में मंत्री जी की दौड़! CM मोहन के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए दिलीप अहिरवार ने लगाई फर्राटा दौड़

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.