नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह को आज बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। आप सांसद संजय सिंह को राज्यसभा में आप पार्टी के संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के बाद संजय सिंह (Sanjay Singh Got Big Responsibility) पर पार्टी की विशेष जिम्मेदारी है।वे हमेशा विरोधी पार्टियों पर हावी रहते हैं।
इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का CBI को नोटिस, अगली सुनवाई 17 जुलाई को
संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आदरणीय अरविंद केजरीवाल ने हमेशा सड़क से सदन तक आवाज़ बुलंद करने का अवसर दिया है। अरविंद केजरीवाल जी द्वारा पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष की जो ज़िम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगा। सीएम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का आभार।
इसे भी पढ़ें – Delhi Weather : क्या फिर दिल्ली की सड़कें बनेंगी तालाब? जाने क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Sanjay Singh Got Big Responsibility – संसदीय दल के अध्यक्ष पद की प्राथमिक जिम्मेदारियों में से एक सांसदों की टीम का नेतृत्व और प्रबंधन करना होता है, जिसमें पार्टी नेतृत्व और विधायकों के बीच संचार को सुविधाजनक बनाना प्रमुख कार्य है। जिससे कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी के उद्देश्यों और रणनीतियों के बारे में आप सभी एकमत हों। संसदीय दल का अध्यक्ष पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों, सरकारी अधिकारियों और संसदीय समितियों के बीच संपर्क सूत्र के रूप में भी काम करता है।

