Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, ‘अकवन’ नाम से आ सकता है नया तूफान
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं
    • राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिया अर्घ्य
    • पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज
    • कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप
    • कालाढूंगी में ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मानित
    • बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर
    • धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, November 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » हिमाचल में संजौली मस्जिद विवाद! हिंदू संगठन की मांग पर अड़े रहने के कारण जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई

    हिमाचल में संजौली मस्जिद विवाद! हिंदू संगठन की मांग पर अड़े रहने के कारण जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई

    November 21, 2025 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शिमला की संजौली मस्जिद विवाद में फिलहाल टकराव की स्थिति को स्थानीय प्रशासन ने टाल दिया है. संजौली की जिस अवैध मस्जिद को लेकर विवाद है, वहां पर आज जुमे की नमाज अदा नहीं हुई. बाहरी लोगों को मस्जिद प्रांगण में आने की अनुमति नहीं दी गई. इसके बाद कोई भी व्यक्ति यहां नमाज के लिए नहीं पहुंचा. हिंदू संघर्ष समिति के साथ (Sanjauli masjid controversy) प्रशासन की बातचीत हुई. प्रशासन और हिंदू संघर्ष समिति की एक कमेटी बनाई गई है, जो चर्चा कर पूरा विवाद पर बीच का रास्ता निकलेगी.

    संजौली मस्जिद को लेकर हो रहे विवाद के बीच हिंदू संघर्ष समिति ने फिलहाल अपना आमरण अनशन टाल दिया है. हालांकि, रोजाना अलग-अलग कार्यकर्ता क्रमिक अनशन जारी रखेंगे. ताकि प्रशासन पर दबाव बना रहे. अवैध मस्जिद के बिजली-पानी के कनेक्शन काटने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कानूनी पेचीदगियां बताई हैं, जिस पर 29 नवंबर को होने वाली बैठक में हिंदू संघर्ष समिति और प्रशासन की बनाई गई कमेटी फैसला लेगी.

    समिति के कार्यकर्ताओं पर दर्ज की गई एफआईआर रद्द करने को लेकर फिलहाल प्रशासन ने मौखिक सहमति दे दी है, लेकिन इस पर कानूनी तौर पर कैसे आगे बढ़ना है इस पर भी 29 नवंबर की बैठक में फैसला होगा. शुक्रवार को अवैध मस्जिद में दोपहर को 1:00 बजे जुमे की नमाज होनी थी, लेकिन कोई भी नमाजी नमाज के लिए नहीं पहुंचा है. मस्जिद बंद पड़ी है. मस्जिद के केयरटेकर ने खुद को मस्जिद के प्रांगण में बंद कर रखा है और किसी से बात नहीं कर रहे हैं.

    Sanjauli masjid controversy – हिंदू समिति के आमरण अनशन टालने के फैसले से उनके संगठन के कई कार्यकर्ता नाखुश दिखाई दिए. इस दौरान संजौली से शिमला की और जाने वाली सड़क पर उन्होंने जाम लगाने का प्रयास किया और जमकर नारेबाजी की. इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रशासन लगातार इस मामले को टालने का प्रयास कर रहा है और इस मस्जिद की अवैध इमारत को जल्द से जल्द गिरने पर भी फैसला लिया जाए.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क

    नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा कदम, मंत्रियों के साथ जुड़ेंगे एनसी विधायक

    भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन

    हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक

    हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.