मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चतुर्भुज स्थान रेड लाइट एरिया में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय डांसर का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतका की आधिकारिक पहचान सारिका पाल उर्फ मुस्कान के रूप में हुई है। वह मूल (dead body found hanging) रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली थी और विगत लगभग 5 वर्षों से मुजफ्फरपुर में रहकर डांसर के रूप में कार्य करती थी।

dead body found hanging – प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुस्कान पिछले एक महीने से रुखसाना नामक महिला के मकान की पहली मंजिल पर किराए के कमरे में अकेले निवास कर रही थी। वह प्रतिदिन दोपहर तक तैयार होकर नीचे आ जाया करती थी, परंतु मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकली। संदेह होने पर नीचे रहने वाली एक अन्य महिला किरायेदार उसे देखने पहुँची। काफी आवाज देने के उपरांत भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो दरवाजा धक्का देने पर स्वतः खुल गया। अंदर मुस्कान का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका देखकर महिला के होश उड़ गए।

  पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुँची 

महिला के शोर मचाने पर आसपास के स्थानीय लोग एकत्र हो गए और तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना प्राप्त होते ही नगर थाना पुलिस बल मौके पर पहुँचा तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया है। घटनास्थल से फंदे में प्रयुक्त दुपट्टा, सिगरेट के जले हुए टुकड़े और मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर तकनीकी जांच हेतु भेजा गया है।

Share.
Exit mobile version