इस बार दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड शुरू होगी, तो दर्शकों की निगाहें ‘बिहार’ की झांकी तलाशेंगी, लेकिन इस बार वो दिखेगी ही नहीं. 2025 में ‘नालंदा’ की भव्य (republic day 2026) विरासत के साथ शानदार वापसी करने वाला बिहार, इस बार रक्षा मंत्रालय की नई ‘रोटेशन पॉलिसी’ की भेंट चढ़ गया है. यही नहीं, दिल्ली की झांकी भी इस बार नहीं दिखाई देगी.

वहीं, इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब कर्तव्य पथ पर इस बार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की भव्यता देखने को मिलेगी. यानि इस बार सिनेमा की झांकी भी दिखाई देगी. इस ऐतिहासिक मौके पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली सिनेमा जगत का प्रतिनिधित्व करेंगे. ऑस्कर विजेता म्यूजिशियन एमएम कीरावनी वंदे मातरम की नई धुन पेश करेंगे.

इसे भी पढ़ें – सज्जन कुमार को मिली राहत तो छलका पीड़ितों का दर्द, बोले- ‘न्याय के लिए अब ऊपरी अदालत जाएंगे

republic day 2026 – बिहार की बात करें तो सालों के लंबे इंतजार के बाद पिछले साल (2025) बिहार ने कर्तव्य पथ पर धमाकेदार एंट्री की थी. तब नालंदा विश्वविद्यालय और बुद्ध की भूमि को देखकर लगा था कि अब यह सिलसिला बरकरार रहेगा. लेकिन, जैसे किसी फिल्म में अचानक इंटरवल आ जाए, वैसे ही रोटेशन नीति ने इस साल बिहार को ‘वेटिंग लिस्ट’ में डाल दिया है.

राज्यों के बीच झांकियों को लेकर होने वाले विवाद को खत्म करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक नया नियम लागू किया है. इसके तहत हर राज्य को 3 साल के भीतर कम से कम एक बार मौका दिया जाएगा. सूचना विभाग के अनुसार, चूंकि बिहार को पिछले साल मौका मिल चुका था, इसलिए इस बार रोटेशन की वजह से उसे बाहर रखा गया है. इस बार कुल 30 झांकियां दिखेंगी, जिनका विषय आत्मनिर्भर भारत और वंदे मातरम् के 150 साल रखा गया है.

Share.
Exit mobile version