बरेली के एसएसपी ऑफिस में सोमवार को घंटे भर तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। एक रेप पीड़ित महिला ने आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए प्रेमनगर थाने के दरोगा की जूतों से पिटाई (Rape Victim Beats By Shoes) लगा दी। पुलिस और महिला में हाथापाई हुई। बीच बचाव में महिला को भी पुलिसकर्मियों के कई हाथ पड़ गये। सीओ और इंस्पेक्टर कोतवाली एसएसपी ऑफिस पहुंचे। महिला को महिला थाना पुलिस की हिरासत में रखा गया है। प्रेमनगर में अशरफ खान चौकी इंचार्ज मोहित चौधरी पहले बहेड़ी में तैनात थे। बहेड़ी की रहने वाली पीड़िता सोमवार को दोपहर बाद एसएसपी ऑफिस पहुंचे। वहां दरोगा मोहित चौधरी ऑफिस में अपने कुछ काम से गये थे।

इसे भी पढ़ें – पार्टी मुख्यालय में नवनियुक्त अध्यक्ष का सीएम योगी ने किया स्वागत, कहा 2024 के चुनाव में भाजपा बनाएगी नया रिकॉर्ड

अंदर से लौटने के बाद महिला ने एसएसपी ऑफिस गेट पर ही उन्हें घेर लिया। जूतों से उन पर हमला कर दिया। दरोगा ने अपने बचाव की कोशिश की। वह एसएसपी ऑफिस गेट गेट से बाहर चले गए, लेकिन महिला ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। हाथों से और जूतों से मारना शुरू कर दिया।एसएसपी ऑफिस की महिला पुलिसकर्मी और अन्य जवान वहां आ गए। उन्होंने काफी बीच-बचाव की कोशिश की। महिला को पकड़कर अंदर ले गए। इस दौरान महिला के भी कई लात घूंसे पड़ गए। महिला एसएसपी ऑफिस में ही लेट गई। हंगामा करने लगी। जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।महिला को हिरासत में लिया गया। उसे महिला थाने ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें – आज मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचेंगे लखनऊ

Rape Victim Beats By Shoes – पीड़ित महिला ने बातचीत में बताया कि दरोगा मोहित चौधरी बहेड़ी में तैनात थे। उनके गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद मुकर गया। इसकी उन्होंने शिकायत की थी। दरोगा ने दुष्कर्म के आरोपियों से साठगांठ कर ली। उसके मामले में फर्जी समझौतानामा बनाकर दाखिल कर दिया। दरोगा आरोपियों से मिला हुआ था। उसने कोई कार्रवाई नहीं की।महिला का आरोप है कि ढाई माह पहले दरोगा मोहित ने जांच के नाम पर उन्हें एसएसपी ऑफिस बुलवाया। इसके बाद आरोपियों से साठगांठ कर उसे जेल भिजवा दिया। तभी से वह दरोगा की फिराक में थी। दरोगा उसे मिल नहीं पा रहा था। जेल से निकलने के बाद दरोगा मोहित चौधरी का पीछा कर रही थी। सोमवार को मिलने पर महिला ने दरोगा की जूतों से पिटाई कर दी।

Share.
Exit mobile version