क्राइम कैपिटल के रूप में तब्दील हुई झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की कांके थाना से (Ranchi city will closed today) महज 50 फीट की दूरी पर ,दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर की गई हत्या से बवाल मचा हुआ है. गुलजार रहने वाली राजधानी रांची की सड़कें आज सुनसान और वीरान है, सड़कों पर आक्रोश है , जगह-जगह टायर जल रहे हैं, सड़कों पर आग लगी हुई है.
Ranchi city will closed today – झारखंड की प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ,आजसू पार्टी के साथ ही साथ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सहित विभिन्न कुर्मी संगठनों ने आज रांची बंद तो ,कई संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया है. राजधानी रांची के प्रमुख चौक चौराहों पर टायर जलाकर ,बांस- बल्ली बांधकर, चक्का जाम किया जा रहा है. राजधानी का शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र, सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी ,आजसू के नेता कार्यकर्ता है उतरे हुए हैं.
थाना से महज 50 फीट की दूरी हुआ मर्डर
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व जिला परिषद के सदस्य के साथ-साथ महावीर मंडल कांके के अध्यक्ष अनिल टाइगर की सरेआम थाना से महज 50 फीट की दूरी पर हत्याकांड के विरोध में रांची को बंद करवा रहे हैं. प्रमुख विपक्षी दलों की बंद को देखते हुए राजधानी रांची की प्रमुख स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं, हालांकि कुछ स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाएं होगी. अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की हत्या को उस वक्त अंजाम दिया गया था. राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत कांके चौक जो कांके थाना से महज 50 फीट की दूरी पर है ,वहां पर एक होटल में बैठकर दोस्तों के साथ मोबाइल पर कुछ वीडियो देख रहे थे. इसी दौरान दो बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से सटाकर अनिल टाइगर के सिर में गोली मार दी थी.
