देवघरः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्रख्यात किन्नर समाजसेवी और टीवी कलाकार लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी देवघर पहुंचीं. देवघर आगमन पर किन्नर समाज और संत (Lakshmi Narayan Tripathi got angry) समुदाय द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. बहुचरा माता मंदिर परिसर में महामंडलेश्वर राजनंदनी गिरी के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में उन्हें सम्मानित किया गया.

देवघर पहुंचने के बाद लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बाबा बैद्यनाथ धाम के ज्योतिर्लिंग के दर्शन की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि देवघर आकर वह बेहद प्रसन्न और भावुक हैं. उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा हर किसी को आकर्षित करती है.

इसे भी पढ़ें – धनबाद रेलवे में CBI का बड़ा धमाका! 50 हजार की रिश्वत लेते सीनियर इंजीनियर गिरफ्तार

Lakshmi Narayan Tripathi got angry – इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि राज्य में ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का गठन जल्द से जल्द किया जाना चाहिए. जिससे किन्नर समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए एक मजबूत मंच तैयार हो सके. उन्होंने कहा कि समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए सरकार और समाज दोनों को मिलकर काम करना होगा.

वहीं पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुपस्थिति को लेकर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है कि देश की सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति के सम्मान में इस तरह की अनदेखी की जाए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति किसी एक राजनीतिक दल की नहीं बल्कि पूरे देश की होती हैं और उनके पद का सम्मान हर किसी के लिए अनिवार्य होना चाहिए.

 

 

Share.
Exit mobile version