Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
    • Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » रामनवमी हिंसा : 3 राज्यों में 130 से ज्यादा गिरफ्तारियां, MP में आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

    रामनवमी हिंसा : 3 राज्यों में 130 से ज्यादा गिरफ्तारियां, MP में आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

    April 12, 2022 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रामनवमी पर देश के अलग-अलग राज्यों में हुई हिंसा (Ram Navami Violence) के मामलों में पुलिस व प्रशासन ने बड़ी सख्ती दिखाई है। खबर है कि अब तक गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 130 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में हिंसा में शामिल आरोपियों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाकर कार्यवाही की गयी है। मालूम हो कि रविवार को कई राज्यों से रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा की खबरें सामने आई थी।

    इसे भी पढ़ें – हरियाणा कांग्रेस में भी खींचतान,दलित नेता कुमारी शैलजा द्वारा इस्तीफे की पेशकश

    Ram Navami Violence – जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में 84, गुजरात में 39 और मुंबई उपनगरीय इलाकों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एमपी के खरगोन और सेंधवा में कर्फ्यू लागू है। यहां सोमवार को बुलडोजर और जेसीबी के जरिए हिंसा में शामिल आरोपियों के कम से कम 50 घरों और दुकानों को तोड़ा गया। रविवार को हुई हिंसा में खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी और पांच अन्य पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 27 लोग घायल हो गए थे।

    ओडिशा के जोडा शहर में सोमवार दोपहर दो समुदायों में झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे। इस दौरान कुछ नागरिकों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। स्थानीय प्रशासन ने जोडा में धारा 144 लागू कर दी गई है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि स्थानीय लोगों के विरोध के चलते ‘राम झंडा’ लेकर चल रहे जुलूस को आजाद बस्ती के जरिए जोडा से कैलाश नगर तक जाने की अनुमति नहीं मिलने पर विवाद शुरू हुआ।

    इसे भी पढ़ें – पंजाब कांग्रेस के नए मुखिया अमरिंदर सिंह बरार और उनका सियासी सफर

    पूर्वी मुंबई के उपनगरीय इलाके मानखुर्द में म्हाडा कॉलोनी के पास दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। इसमें दो लोगों को मामूली चोटें आई थी और 25 से 30 वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी।गुजरात के खंभात शहर में सोमवार को भी तनाव जारी रहा। यहां रविवार को हुए सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। रविवार को हिम्मतनगर शहर में हुई झड़प के मामले में सोमवार को कम से कम 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, झारखंड के लोहरदगा में रामनवमी उत्सव के दौरान हुए पथराव और आगजनी के बाद जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—’न कोई जीता, न कोई हारा’

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—’बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ़ी है’

    प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—’पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर्तव्य’

    NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले—’जंतर-मंतर पर बच्चों के दबाव के आगे झुकी सरकार’

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में होती है गिनती

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में होती है गिनती

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.