इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता प्रो.रामगोपाल यादव ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार नारे की बुरी तरह से हवा इंडिया गठबंधन ने निकाल दी है इसलिए संसदीय चुनाव में भाजपा 400 तो दूर 200 सीटे भी हासिल करती हुई (Ram Gopal Yadav On BJP) नही दिख रही है।
इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव के बीच सपा ने उठाया बड़ा कदम, श्याम लाल पाल को बनाया यूपी का नया अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता प्रो. रामगोपाल यादव ने सैफई स्थित अपने आवास पर सोमवार को पत्रकारों से बात करतेे हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की व्यापक मजबूती के साथ ही केंद्र से भाजपा का चल चलाव शुरू हो गया है और भाजपा का सत्ता से जाने तय है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों को अब कोई नोटिस में नहीं लेता है भाजपा का सत्ता से जाना तय है।
Ram Gopal Yadav On BJP – यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए अबकी बार 400 पार का नारा तो दिया लेकिन भारतीय जनता पार्टी वास्तविकता में 200 सीटे भी हासिल नहीं कर रही है क्यों कि भारतीय जनता पार्टी केकार्यकर्ताओं का मनोबल जमीन में घुसता चला जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – योगी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना, कहा-रामद्रोह और राष्ट्रद्रोह कांग्रेस के DNA में
प्रो़ यादव ने कहा कि भाजपा के 400 पार नारे में कोई दम नहीं क्यों कि भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल जमीन में घुसता चला जा रहा है इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने 400 पर का नारा सिर्फ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया हुआ है जबकि हकीकत में भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से हारती हुई दिख रही है।