लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें रामद्रोही और राष्ट्रद्रोही बताया है। अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार रामभक्तों और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अपमान किया है। उसका ये (Yogi On INDI Alliance) आचरण दिखाता है कि वह वास्तव में सनातन राष्ट्र का अपमान करती रही है।
इसे भी पढ़ें – BSP ने आखिरी वक्त पर बदला प्रत्याशी, जौनपुर से श्रीकला का कटा टिकट
योगी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी कोई अवसर नहीं छोड़ा जब उसने देश और दुनिया में भारत को अपमानित न किया हो और सनातन धर्म को गाली न दी हो। उन्होंने कहा कि ये इंडी गठबंधन का करेक्टर है। ये लोग लगातार भारत की आत्मा को गाली देते हैं। हर प्रकार का प्रयास करते हैं कि बहुसंख्यक समाज अपमानित महसूस करें। चाहे कांग्रेस हो, सपा हो, नेशनल कांफ्रेंस हो या डीएमके हो, इन सभी का आचरण निंदनीय है और इनका आचरण ही इन्हें रसातल की ओर ढकेल रहा है।
इसे भी पढ़ें – अमेठी और रायबरेली में आज से प्रियंका गांधी करेंगी चुनाव प्रचार
Yogi On INDI Alliance – कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा को रामलला के दर्शन करने पर उनकी पार्टी द्वारा अममानित किये जाने को लेकर पूछे गये सवाल पर योगी ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में रामद्रोह है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है, कोई भी रामभक्त किसी भी पार्टी का हो सकता है। कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनी पार्टी की नेत्री का अपमान किया गया है, ये दिखाता है कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन के डीएनए में रामद्रोह है और जो रामद्रोही है वो राष्ट्रद्रोही भी है।