लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 की रण के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को अहम फैसला लिया है। पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष श्याम लाल पाल को बनाया गया है। इससे पहले नरेश उत्तम पटेल को सपा ने यूपी का अध्यक्ष बनाया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर श्याम लाल पाल के नाम की (New SP President) आधिकारिक घोषणा कर दी है।
इसे भी पढ़ें – योगी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना, कहा-रामद्रोह और राष्ट्रद्रोह कांग्रेस के DNA में
सपा ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “श्याम लाल पाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर लोकसभा सीट पर बतौर उम्मीदवार चुनाव में व्यस्त हैं, लिहाजा पाल को पार्टी को मजबूत करने के लिए नियुक्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें – BSP ने आखिरी वक्त पर बदला प्रत्याशी, जौनपुर से श्रीकला का कटा टिकट
New SP President – सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पटेल ने खुद को प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा था। चौधरी ने कहा, ”उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है और पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान में पाल पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे।”