जयपुर। राजस्थान निकाय चुनाव में पार्षदों के मतदान और उनके नतीजे जारी होने के बाद अब अध्यक्ष, सभापति और मेयर (महापौर) पद के लिए फैसला होना है। आज 21 सितंबर को राज्य (Rajasthan Nikay Chunav Today) के 5 बड़े नगर निगमों में मेयर और 268 नगरीय निकायों में अध्यक्ष तथा सभापति पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके तुरंत बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और आज शाम तक सभी नगर निगमों व निकायों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
Rajasthan Nikay Chunav Today – उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 305 शहरी निकायों में 9 और 11 सितंबर को पार्षदों के चुनाव संपन्न हुए थे, जबकि 32 निकायों में अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें से 28 निकायों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP), 2 पर कांग्रेस और 2 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं, आज उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर नगर निगम में मेयर का चुनाव हो रहा है। जबकि जयपुर, जोधपुर और कोटा में कुछ वार्डों में दोबारा मतदान कराने के कारण मेयर पद का चुनाव 25 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
मेयर चुनाव में सीधा मुकाबला
-
-
उदयपुर नगर निगम (80 वार्ड): यहां बीजेपी के 53, कांग्रेस के 23 और 4 निर्दलीय पार्षद हैं। बीजेपी ने पारस सिंघवी और कांग्रेस ने डॉ. पूनम कंवर को मैदान में उतारा है।
-
-
-
बीकानेर नगर निगम (80 वार्ड): यहां कांग्रेस के 42, बीजेपी के 27 और 11 अन्य पार्षद हैं। कांग्रेस से अनिल कल्ला और बीजेपी से सुरेंद्र सिंह आमने-सामने हैं।
-
-
-
अलवर नगर निगम (65 वार्ड): यहां बीजेपी के 28, कांग्रेस के 23 और 14 निर्दलीय पार्षद हैं। बीजेपी ने सुमनलता अग्रवाल और कांग्रेस ने कमलेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
-
-
-
पाली नगर निगम (65 वार्ड): यहां कांग्रेस के 29, बीजेपी के 21 और 15 निर्दलीय पार्षद हैं। बीजेपी ने नमिता बुबकिया और कांग्रेस ने सुमित्रा जैन को मेयर पद के लिए उतारा है।
-
-
-
अजमेर नगर निगम (80 वार्ड): यहां कांग्रेस के 37, बीजेपी के 32 और 11 निर्दलीय पार्षद हैं। बीजेपी की अनामिका शर्मा और कांग्रेस की किरण गढ़वाल के बीच कांटे की टक्कर है।
-


