Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Gopal Kanda News: ईडी की रडार पर आए गोपाल कांडा, PMLA के तहत गुरुग्राम में ठिकानों पर हुई बड़ी कार्रवाई
    • Anuradha Choudhary Husband Kala Jathedi: दिल्ली कोर्ट का आदेश, 20 सितंबर को घर जाकर परिवार से मिलेगा गैंगस्टर काला जठेड़ी
    • Geeta Colony Flyover Loot: चांदनी चौक के डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट, पुलिस ने सुलझाई वारदात
    • Delhi DTC Bus Strike Update: डीटीसी चालकों की हड़ताल का तीसरा दिन, 5000 से अधिक बसें ठप होने से आम जनता परेशान
    • Faridabad Medical Negligence: फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में हंगामा, प्रसव के दौरान महिला और बच्चे की गई जान
    • Ladwa Electrocution Incident: वार्ड-10 निवासी मनीष कुमार की करंट लगने से गई जान, नंगे पांव कर रहा था प्रेस
    • Kaithal Police Action: एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सिंगर ने मांगी सुरक्षा, मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस
    • Jabalpur Land Scam: यूरिया लेने पहुंचे किसान के उड़े होश, बिना बेचे ही किसी और के नाम दर्ज हो गई 7 एकड़ पुश्तैनी जमीन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, September 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अजमेर निकाय चुनाव के बाद बाड़ेबंदी; 5 निर्दलीय पार्षदों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

    अजमेर निकाय चुनाव के बाद बाड़ेबंदी; 5 निर्दलीय पार्षदों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

    September 15, 2026 राजस्थान 2 Mins Read
    Urban Local Body Polls Ajmer
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जयपुर/अजमेर। राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों के नतीजों के बाद अब नगर निगमों में बोर्ड बनाने की सियासी जोड़-तोड़ तेज हो गई है। इन चुनावों में बड़ी संख्या में जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय पार्षदों पर अब प्रमुख राष्ट्रीय दलों की नजरें टिक गई हैं। अजमेर में राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (RTDC) के पूर्व चेयरमैन (Urban Local Body Polls Ajmer) और वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने दावा किया है उन्हें निर्दलीय पार्षदों का पूर्ण समर्थन हासिल हो गया है और कांग्रेस अजमेर नगर निगम में अपना बोर्ड बनाने जा रही है।

    निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से अजमेर में मेयर पद का पूरा राजनीतिक समीकरण ही बदल गया है। दावा किया जा रहा है कि 5 निर्दलीय पार्षद आधिकारिक तौर पर कांग्रेस खेमे में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस समर्थित पार्षदों की कुल संख्या बढ़कर 42 हो गई है। कांग्रेस से हाथ मिलाने वाले निर्दलीय पार्षदों में कैलाश कोमल, अजहर, पप्पू कुरैशी की बेटी सूफिया, विनोद तंवर और घनश्याम वर्मा का नाम शामिल है।

    Urban Local Body Polls Ajmer – चुनावी नतीजों की घोषणा के बाद, मंगलवार को कांग्रेस के 37 विजेता पार्षद और 5 सहयोगी निर्दलीय पार्षद पूरी एकजुटता दिखाते हुए एक साथ अजमेर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट कार्यालय में सभी 42 पार्षदों ने पद की शपथ ली और अपने जीत के सर्टिफिकेट प्राप्त किए। इसके तुरंत बाद सभी पार्षद एक साथ वापस रवाना हो गए।

     चुनावी नतीजों के बाद बाड़ेबंदी तेज

    14 सितंबर को निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद से ही अजमेर की राजनीति में गर्माहट आ गई थी। संभावित सेंधमारी से बचाने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने-अपने जीते हुए पार्षदों को सुरक्षित ठिकानों (रिसॉर्ट्स/कैंप) में बाड़ेबंदी के तहत रखा हुआ था। मुख्य मुकाबला इस बात का है कि कौन सा दल बहुमत साबित कर अपना बोर्ड और मेयर बनाएगा। 5 निर्दलीय पार्षदों के झुकाव से फिलहाल कांग्रेस का बोर्ड बनने की संभावनाएं सबसे ज्यादा नजर आ रही हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    प्रेमी के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश, 26 लाख रुपये के साथ आरोपी युवती अरेस्ट

    ACB के हत्थे चढ़े भ्रष्ट अधिकारी, सांभर लेक एसएचओ और भरतपुर के एईएन के ठिकानों पर खुलासे

    Rajasthan Nikay Chunav Results: 10 नगर निगमों में से 4 पर बीजेपी का कब्जा, जानिए निकाय चुनावों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

    Rajasthan Nikay Chunav : कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की साख दांव पर

    जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी

    जयपुर डकैती का पर्दाफाश: 10 हजार KM पीछा कर यूपी-नेपाल बॉर्डर से ‘नेपाली गैंग’ के 3 गुर्गे गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.