राजस्थान के डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मांडव गांव के पास स्थित जंगल में एक पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शवों (lover couple committed suicide) की हालत बेहद खराब थी. पुलिस के अनुसार वे करीब 15 दिन पुराने बताए जा रहे हैं. तेज दुर्गंध और शवों के सड़ने की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत काफी पहले हो चुकी थी.

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक और युवती 1 जनवरी से अपने-अपने घरों से लापता थे. दोनों के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की थी और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. परिजनों को उम्मीद थी कि दोनों कहीं आसपास होंगे और लौट आएंगे, लेकिन जंगल में मिले शवों ने सभी उम्मीदों को तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें – जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ‘मौत’ का तांडव! टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद केमिकल रिसाव से लगी भीषण आग

शनिवार को कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ियां बीनने गए थे. इसी दौरान उनकी नजर एक पेड़ पर पड़ी, जहां दो शव फंदे से लटके हुए थे. ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो बदबू के कारण वहां रुकना मुश्किल हो गया. उन्होंने तुरंत गांव लौटकर अन्य लोगों को सूचना दी और फिर पुलिस को इस बारे में बताया गया.

lover couple committed suicide – मृतक युवक और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों का गोत्र एक होने के कारण उनके परिजन इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे. सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते दोनों मानसिक रूप से परेशान थे. आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण दोनों ने घर छोड़ दिया और जंगल में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया.

Share.
Exit mobile version