देश की 37 राज्यसभा सीटों को जीतने की लड़ाई शुरू हो चुकी है. बीजेपी की तरफ से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है. कांग्रेस की तरफ से भी अब 6 नामों की लिस्ट जारी की गई है. इस (Anurag Sharma gets Rajya Sabha ticket) लिस्ट में वकील अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी के साथ-साथ फुलो देवी नेताम और कर्मवीर सिंह बौद्ध को अपना उम्मीदवार बनाया है.
Anurag Sharma gets Rajya Sabha ticket – कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों की इस सूची ने हर किसी को चौंका दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि लिस्ट में हो रही देरी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे. हालांकि कांग्रेस नेताओं की तरफ से कहा जा रहा था कि लास्ट मोमेंट पर हर एक जानकारी दी जाएगी. इसी को देखते हुए कांगड़ा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा को राज्यसभा का टिकट दिया गया है. इसी में एक चौंकाने वाला नाम अभिषेक मनु सिंघवी का भी है.
अनुराग को हाल ही में बनाया गया था जिला अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए अनुराग शर्मा को हाल ही में कांग्रेस ने कांगड़ा का जिलाध्यक्ष बनाया था.कांगड़ा जिला राज्य का सबसे बड़ा और राजनीतिक रूप से बेहद अहम जिला माना जाता है. शर्मा को लेकर ऐसा कहा जाता है कि यहां उनकी पकड़ जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी है. यही वजह है कि साल 2027 के चुनावों से पहले उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.
फूलो देवी और सिंघवी को फिर मिला मौका
छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है. वह वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य हैं. उन्हें पार्टी ने दोबारा मौका दिया है.हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने वरिष्ठ अधिवक्ता संघवी को अपने शासन वाले तेलंगाना से फिर से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. सिंघवी इस समय तेलंगाना से ही राज्यसभा सदस्य हैं.
