मध्य प्रदेश के शहडोल में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में तबाह कर दिया. लाखों रुपये हारने और कर्ज के बोझ से टूट चुके पिता ने जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर (family troubled by debt drank poison) पत्नी और बेटी सहित खुद भी आत्मघाती कदम उठा लिया. इस दर्दनाक घटना में बेटी और पिता की मौत हो चुकी है. जबकि, मां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.

ये खौफनाक घटना पुरानी बस्ती क्षेत्र की है. इस वारदात ने ऑनलाइन गेमिंग की लत के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है. बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेम में लाखों रुपए हार चुके एक परिवार के मुखिया शंकर लाल गुप्ता ने कर्ज के दबाव में आकर अपनी पत्नी और बेटी को जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पिला दी. फिर खुद भी उसे पीकर आत्मघाती कदम उठा लिया.

इसे भी पढ़ें – गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे ‘पावर डोज’ के बाद दी दर्दनाक मौत

इस दर्दनाक घटना में मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान 16 वर्षीय बेटी स्वाति गुप्ता की मौत हो गई. जब उसका अंतिम संस्कार करके परिजन घर लौटे ही थे कि कुछ देर बाद पिता शंकर लाल गुप्ता की भी मौत हो गई. पत्नी राजकुमारी गुप्ता फिलहाल ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं. घटना के समय परिवार का 15 वर्षीय बेटा अनिकेत गुप्ता घर पर मौजूद नहीं था, जिसके चलते वो इस हादसे का शिकार होने से बच गया.

family troubled by debt drank poison – जानकारी के मुताबिक, शंकर लाल गुप्ता ऑनलाइन Aviator गेम खेलता था. इस गेम में पैसा लगाकर किस्मत आजमाने की कोशिश करता था. वो चाहता था कि गेम जीतकर जो भी रकम वो जीतेगा, उससे उसकी और परिवार की किस्मत बदल जाएगी. इस गेम की उसे लत लग चुकी थी. गेम में वो लगभग 4 लाख रुपए हार गया और बाजार में कर्ज भी बढ़ता चला गया. आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से परेशान होकर फिर उसने ये खौफनाक कदम उठाया.

 

 

Share.
Exit mobile version