रायगढ़/महाबलेश्वर : महाराष्ट्र के महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित बेहद खतरनाक और घुमावदार अम्बेनाली घाट में एक बार फिर दिल दहला देने वाला दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोंकण क्षेत्र से छुट्टियां बिताकर वापस लौट रहे पर्यटकों की एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क (Raigad Scorpio Accident) किनारे लगी सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए करीब 500 से 700 फीट गहरी पथरीली खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में सतारा जिले के रहने वाले 8 युवकों की मौके पर ही मौत होने की गंभीर आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र में गौ तस्करी करने वालों पर लगेगा ‘मकोका’; गृह विभाग ने जारी किए बेहद सख्त आदेश

प्रारंभिक आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, यह भयानक दुर्घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2:45 बजे घाट के दाबेली गांव के समीप घटित हुई। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो जीप सतारा जिले के कोरेगांव तालुका के आसगांव की बताई जा रही है। गाड़ी में सवार सभी दोस्त कोंकण में वीकेंड की छुट्टियां बिताने के बाद तड़के अपने घर सतारा की ओर वापस लौट रहे थे, तभी अम्बेनाली घाट के तीव्र मोड़ पर ड्राइवर ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे खाई में समा गई।

इसे भी पढ़ें – पुणे में अनोखा चोर; तुलजाभवानी मंदिर में पहले देवी मां से मांगी माफी, फिर उड़ाया 1 किलो चांदी का मुकुट

Raigad Scorpio Accident – घटना की भयावह सूचना मिलते ही पोलादपुर पुलिस प्रशासन, महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगढ़ रेस्क्यू टीम, सिस्केप महाड, आपदा मित्र और स्थानीय ग्रामीण तुरंत राहत सामग्री के साथ मौके पर पहुंचे। चूंकि खाई अत्यधिक गहरी, संकरी और पूरी तरह से दुर्गम है, इसलिए बचाव दल को नीचे उतरने और सर्च ऑपरेशन चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Share.
Exit mobile version