मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाली और सामाजिक ताने-बाने को झकझोरने वाली एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक अपने ही सबसे पक्के और जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर रफूचक्कर हो गया। इस गुपचुप प्रेम प्रसंग और फरारी की भनक लगते ही दोनों दोस्तों के (young man absconded with his best friend’s wife) परिवारों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला खूनी मारपीट से होते हुए पुलिस थाने में घंटों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे तक पहुंच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही पीड़ित पति के परिवार और प्रेमी युवक के परिवार को इस बात का पुख्ता पता चला कि महिला अपने पति के दोस्त के साथ घर छोड़कर चली गई है, तो दोनों पक्षों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। विवाद इतना गहरा गया कि एक पक्ष के आक्रोशित लोग हाथों में धारदार चाकू और लाठियां लेकर दूसरे पक्ष के घर पर सीधे धावा बोलने पहुंच गए।
इसे भी पढ़ें – ‘महंगाई की मेलोडी पर NDA के पास नहीं कोई रेमेडी’; तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
young man absconded with his best friend’s wife – मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ा और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर अलग किया। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार हुई महिला और उसके प्रेमी को भी तत्काल नगर थाने बुला लिया।
मामले की पूरी सच्चाई और तह तक पहुंचने के लिए जब पुलिस ने बंद कमरे में पूछताछ शुरू की, तो महिला ने जो कदम उठाया और जो बयान दिया, उससे वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से लेकर परिजनों तक हर कोई पूरी तरह सन्न रह गया। महिला ने लोक-लाज, मर्यादा और सभी सामाजिक बंधनों की परवाह किए बिना, पुलिस और अपने रोते हुए परिजनों के सामने साफ शब्दों में ऐलान कर दिया कि वह अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी (पति के दोस्त) के साथ ही रहना चाहती है। महिला अपने मासूम बच्चे के साथ प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी रही।
