लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद को लेकर बड़ा और आक्रामक बयान दिया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दो-टूक कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार को अपने पद से हटना ही (Rahul Gandhi on CEC) होगा और उनका इस्तीफा होकर रहेगा। उन्होंने दावा किया कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका इस्तीफा सुनिश्चित करवाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा, “आप लोगों को शायद मुझ पर भरोसा नहीं होता, लेकिन मैं आपको बताता हूं—जब मैं एक बैठक के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिला, तो उन्होंने कहा कि हम तो वही कर रहे हैं जो कभी इंदिरा गांधी जी करती थीं।” उन्होंने चुटकी लेते हुए आगे कहा कि उस बैठक में दोनों नेताओं ने कहा कि उन्हें पता है कि ‘हम जाएंगे तो आप आएंगे।’

Rahul Gandhi on CEC – कांग्रेस सांसद ने स्पष्ट किया कि विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन की आगामी बैठक के बाद यह तय किया जाएगा कि दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में महारैली की जाए या राज्यों में बड़े आंदोलन चलाए जाएं। उन्होंने रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी रैली का प्रस्ताव रखा।

इस्तीफा दें तो बढ़िया, न दें तो और बढ़िया

राहुल गांधी ने दो-टूक कहा, “यदि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देते हैं तो बहुत बढ़िया,और अगर नहीं देते हैं तो और भी बढ़िया. क्योंकि यह जन-आंदोलन थमेगा नहीं, बल्कि लगातार चलता रहेगा।”  उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संदेश दिया कि जब तक चुनाव आयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती और CEC पद नहीं छोड़ते, कांग्रेस इस मुद्दे पर मजबूती से डटी रहेगी।

 

 

 

Share.
Exit mobile version